✕

होम / बिजनेस / Stock Market: इन शेयरों पर दांव लगाकर करें नए सप्ताह की शुरुआत, तेजी के हैं संकेत

Stock Market: इन शेयरों पर दांव लगाकर करें नए सप्ताह की शुरुआत, तेजी के हैं संकेत

शेयर बाजार पिछले कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ था. आज भी कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए पिछला हफ्ता मुस्कराहट के साथ खत्म हुआ. स्पेशल सेशन के रूप में जहां निवेशकों को दांव लगाने का एक अतिरिक्त दिन मिला. वहीं, बाजार की तेजी भी बनी रही. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आयोजित स्पेशल सेशन के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उछलकर 73806.15 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर और निफ्टी भी बढ़त के साथ 22378.40 के नए स्तर पर पहुंच गया था. चलिए जानते हैं आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Tata Steel, Rallis India, Suven Pharma, JSPL, Price Pipes और Hindustan Copper में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि आज इन शेयरों के भाव में उछाल आ सकता है यानी आपके पास मुनाफा कमाने का मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजर में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह,  MACD ने Kfin Tech, Star Health, ZEE Entertainment, Lux Ind और PNC Infratech में मंदी का रुख दर्शाया है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.  

इनमें है मजबूत खरीदारी
अब जानते हैं उन शेयरों के बारे में जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Tata Steel, Tata Motors, Tata Consumer, SBI Life, Adani Ports और Adani Enterprises इस लिस्ट में शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. टाटा मोटर्स के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में चार प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 989 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक ये शेयर 25.09% चढ़ चुका है. Adani Ports and Special Economic Zone के शेयर भी कल 1.19% की तेजी के साथ बंद हुए. इस साल अबतक इस शेयर ने 27.51% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, Adani Enterprises भी पिछले सत्र में उछाल के साथ 3,332.50 रुपए पर पहुंच गया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.