होम / बिजनेस / मुनाफे की चाह में आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, तेजी के हैं संकेत!

मुनाफे की चाह में आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, तेजी के हैं संकेत!

शेयर बाजार पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए पिछला सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहा. पांच दिन बाजार में तेजी दिखाई दी, जबकि 2 वो गिरावट के साथ बंद हुआ. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार की बात करें, तो BSE सेंसेक्स 15.45 अंकों की नरमी के साथ 73,142.80 के लेवल पर पहुंच गया. इसी तरह, NSE निफ्टी 4.75 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 22,212.70 पॉइंट्स पर आ गया. चलिए जानते हैं कि नए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन कौन से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. Paytm, Kfin Technologies, Supreme Industries, Indus Towers, Godrej Properties और Happiest Minds Technologies में भाव आज चढ़ सकते हैं. जिसका मतलब है कि आपके पास इन शेयरों में निवेश करके मुनाफा कमाने का मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है, यानी इनमें गिरावट देखने को मिल सकती है. इस लिस्ट में Canara Bank, Divi's Laboratories, ACC, Linde India, Voltas और V Guard Industries शामिल हैं.    

ये हैं खबरों वाले शेयर
अब उन कंपनियों के शेयरों के बारे में जानते हैं, जो किसी न किसी वजह से खबरों में बनी हुई हैं. इसमें सबसे पहले नाम है मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी ने अपने बिजनेस के मर्जर के लिए एक बाइंडिंग पैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं. इस मर्जर के बाद अस्तित्व में आने वाली कंपनी में रिलायंस की मीडिया यूनिट एवं सहयोगी कंपनियों की कम से कम 61 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी जबकि बाकी हिस्सेदारी डिज्नी के पास रहेगी. इसी तरह, कोटक महिंद्रा बैंक की सहयोगी कंपनी कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस में ज्यूरिख इंश्योरेंस 70%  हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रही है. यह सौदा 5,560 करोड़ रुपए में होगा. वहीं, JSW इन्फ्रास्ट्रक्चर को चिंदबरनार पोर्ट अथॉरिटी से एक ठेके के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड मिल गया है. जबकि कैमिकल सेक्टर की कंपनी फोसेको इंडिया के दिसंबर तिमाही अच्छे रहे हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट 33% उछलकर 16.3 करोड़ रुपए रहा है. इन खबरों का असर कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

4 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

7 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

7 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

9 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

9 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

7 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

4 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

5 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

7 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

7 hours ago