होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों पर रखें, मिल रहे हैं तेजी के संकेत
Stock Market: आज इन शेयरों पर रखें, मिल रहे हैं तेजी के संकेत
शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार शुभ रहा. पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लग गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 261.16 अंक उछलकर 66,428.09 पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 79.75 अंक की बढ़त के साथ 19,811.50 पर पहुंच गया. वैश्विक बाजारों में तेजी और स्थानीय स्तर पर कुछ सेक्टर्स में नजर आई मजबूती से बाजार को सहारा मिला. इस दौरान, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी दर्ज हुई. दरअसल, HDFC बैंक के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं, जिसका असर उसके शेयरों पर भी पड़ा है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रहा सकते हैं.
MACD का ये है रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज MRF, Latent View Analytic, Metro Brands, FACT, Campus Activewear और CIE Automotive में तेजी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है और तेजी का मतलब है कि इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं, जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट आ सकती है. इस लिस्ट में AmaraRaja Batteries, IRCTC, Indus Towers, HUDCP, Page Industries और Tejas Networks शामिल हैं. लिहाजा, इन स्टॉक्स में निवेश को लेकर सावधान रहें.
इनमें मजबूत खरीदारी
अब बात करते हैं उन शेयरों की जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इनमें Coal India, Power Grid, Bharti Airtel, Tata Consumer, Tata Motors और Maruti Suzuki शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल भी पार कर लिया है. Maruti Suzuki के सेल्स फिगर काफी अच्छे रहे हैं, इस वजह से कंपनी की आर्थिक सेहत मजबूत हो रही है और निवेशकों का उसमें विश्वास भी बढ़ रहा है. Tata Motors की बात करें, तो इसके शेयर मंगलवार को करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 656 रुपए पर बंद हुए थे. जबकि मारुति सुजुकी बढ़त के साथ 10,720.05 रुपए पर पहुंच गया था. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. इस लिस्ट में आज भी Delta Corp और V Mart शामिल हैं.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स