होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है मुनाफा कमाने का मौका!
आज इन शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है मुनाफा कमाने का मौका!
शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत शेयर बाजार (Stock Market) के लिए अच्छी रही. सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ग्रीन जोन में कारोबार करते नजर आए. इस दौरान, BSE सेंसेक्स 110.09 अंक की तेजी के साथ 64,996.60 और NSE निफ्टी 40.20 अंकों की उछाल के साथ 19,306.05 के लेवल पर बंद हुआ. हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन बाजार की समाप्ति बढ़त के साथ हुई. चलिए अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
ये शेयर रहेंगे फोकस में
आज यानी मंगलवार को रिलायंस, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के शेयर फोकस में रह सकते हैं. सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज 46वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) थी, जिसमें कई घोषणाएं हुई हैं. मुकेश अंबानी ने इस बैठक में JFSL की भविष्य की रणनीति पर भी प्रकाश डाला है. वैसे रिलायंस का शेयर कल करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ 2,436.95 रुपए पर बंद हुआ था. वहीं, JFSL के शेयरों में भी 2% से ज्यादा की गिरावट आई थी और यह 210.10 रुपए पर बंद हुए थे. इसके अलावा, आज (29 अगस्त) अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुनवाई होनी है. बाजार नियामक SEBI ने अपनी फाइनल रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है. इस सुनवाई का असर अडानी ग्रुप के शेयरों पर देखने को मिल सकता है.
MACD के ये हैं संकेत
अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज क्या संकेत दिए हैं. MACD ने Suzlon Energy के साथ-साथ Zomato, Mahindra & Mahindra, Lupin, UPL Futures, Asahi India और Star Health के शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन कंपनियों के शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में गिरावट के संकेत भी दिए हैं. HCL Tech, Adani Ports SEZ, Visa Steel Ltd और JM Financial के शेयर आज और लुढ़क सकते हैं. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.
इनमें मजबूत खरीदारी
मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की बात करें, तो इसमें Indiabulls Housing Finance, Maharashtra Scooter, GMDC, Genus Power और Railtel Corporation का नाम शामिल है. यानी निवेशक इन शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल क्रॉस कर लिया है और कुछ उस दहलीज तक पहुंच गए हैं. वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी दिखाई दे रहा है. इस लिस्ट में Penta Gold, Rajesh Exports, CMI Ltd और Kshitij Polyline शामिल हैं. CMI की बात करें, इसमें कल 4.80% की गिरावट आई थी और यह लुढ़ककर 5.95 रुपए पर बंद हुआ था.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स