होम / बिजनेस / बाजार की चाल बताना है मुश्किल, लेकिन इन शेयरों में जरूर बन रहा कमाई का मौका! 

बाजार की चाल बताना है मुश्किल, लेकिन इन शेयरों में जरूर बन रहा कमाई का मौका! 

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली. आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार का दिन उम्मीद के विपरीत गया. माना जा रहा था कि बाजार में बीते शुक्रवार को आई रौनक बरकरार रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कारोबार शुरू होने के साथ ही बाजार में कमजोरी नजर आ रही थी, जो कारोबार की समाप्ति तक कायम रही. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 316.31 अंक गिरकर 65,505.32 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 109.55 अंक फिसलकर 19,528.75 के स्तर पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

MACD का ये है रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी का रुख दर्शाया है. हमेशा की तरह सबसे पहले तेजी वाले शेयरों की बात करते हैं. IRCTC के साथ ही आज Antony Waste Handling Cell, Sell Motherson, CESC और Equitas Small Finance Bank में तेजी आ सकती है. जिसका अर्थ है कि इन शेयरों पर दांव लगाकर आप मुनाफा कमाने की इच्छा पूरी कर सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. अब जानते हैं कि आज किन शेयरों में MACD ने मंदी के संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में, PNC Infratech, Vodafone Idea, TVS Motor, Jubilant Food, GMM Pfaudler और Asian Paints शामिल हैं. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

इन पर भी बनाए रखें नजर
मार्केट में कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिन पर निवेशक ज्यादा प्यार लुटा रहे हैं और इस वजह से उनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इसमें Union Bank of India, Metro Brands, PNB Housing, Ujjivan SFB, CE Info Systems, Safari Industries और Phillips Carbon शामिल हैं.  यूनियन बैंक का शेयर पिछले कुछ समय से बढ़िया गति पकड़ा हुआ है. कल गिरावट वाले बाजार में भी इस सरकारी बैंक का शेयर 5.27% की उछाल के साथ 111.90 रुपए पर पहुंच गया था. इसका 52 वीक का हाई लेवल 112.65 रुपए है और जिस रफ्तार से ये भाग रहा है, उससे जल्द ही इससे आगे निकल सकता है. बीते 5 कारोबारी दिनों में यूनियन बैंक ने अपने निवेशकों को 10.25% का रिटर्न दिया है और एक महीने में ये आंकड़ा 27.01% है. वहीं, अडानी ग्रुप की कंपनी Adani Gas के शेयरों में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. कंपनी के शेयरों में काफी अधिक बिकवाली देखने को मिल रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

17 minutes ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

1 hour ago

Piramal Alternatives ने JRG Automotive में लगाए 125 करोड़ रुपये, मैन्युफैक्चरिंग विस्तार को मिलेगी रफ्तार

कंपनी ने बताया कि नई पूंजी का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने और रणनीतिक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा.

1 hour ago

क्रिप्टोकरेंसी पर RBI की सख्ती बरकरार, टैक्स चोरी के बढ़ते खतरे पर आयकर विभाग की चेतावनी

दस्तावेजों के अनुसार, RBI ने एक बार फिर अपनी पुरानी राय दोहराई है कि बैंकों और अन्य विनियमित वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी या निजी तौर पर जारी किए गए स्टेबलकॉइन्स को रखने, उनमें निवेश करने या किसी भी तरह का एक्सपोजर लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

2 hours ago

बड़ी खबरें

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

1 hour ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

17 minutes ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.