होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव लगाकर करें सप्ताह की शुरुआत, भर सकती है झोली!
इन शेयरों पर दांव लगाकर करें सप्ताह की शुरुआत, भर सकती है झोली!
शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है. वहीं, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पिछले हफ्ते शेयर बाजार (Stock Market) में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुक्रवार यानी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान, BSE सेंसेक्स जहां 202.36 अंक लुढ़ककर 64948.66 पर आ गया. वहीं, NSE निफ्टी भी 55.10 अंकों के नुकसान के साथ 19310.20 पर बंद हुआ. शुक्रवार को IT, PSE और रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. जबकि PSU और FMCG के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. चलिए जानते हैं कि आज किन शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.
MACD के संकेत
सबसे पहले मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों को समझते हैं. MACD ने आज Maruti Suzuki, HDFC Life Insurance, Minda Corporation, Gokaldas Exports, Orient Paper, Sirca Paints और Dixon Technologies के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. इसी तरह MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. इस लिस्ट में Zee Media, Lupin, Cipla, Ircon International, NCL और Astral Ltd शामिल हैं. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.
इन पर भी रखें नजर
अब उन शेयरों की बात करते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. CSB Bank के साथ-साथ Concord Biotech, TV18 Broadcast और HUDCO के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है. निवेशक इन शेयरों में पैसा लगा रहे हैं, जिस वजह से इनमें खरीदारी मजबूत होती जा रही है. इसके उलट कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव साफ तौर पर नजर आ रहा है. इस लिस्ट में GMM Pfaudler, Easy Trip Planners, UPL और Redtape का नाम शामिल है. इसका अर्थ है कि निवेशकों की दिलचस्पी इन शेयरों में कम हुई है और वो इन्हें बेचना चाहते हैं.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स