होम / बिजनेस / Stock Market: बीते 2 दिनों में हुए नुकसान की कुछ भरपाई के लिए आज इन शेयरों पर लगाएं दांव!

Stock Market: बीते 2 दिनों में हुए नुकसान की कुछ भरपाई के लिए आज इन शेयरों पर लगाएं दांव!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार की बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को भी लाल निशान पर कारोबार करता रहा. कमजोर वैश्विक रुख, HDFC बैंक और बिजली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली ने बाजार को कमजोर किया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 313.90 अंक की गिरावट के साथ 71,186.86 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 109.70 अंक लुढ़ककर 21,462.25 के लेवल पर आ गया. सेंसेक्स की कंपनियों में HDFC बैंक, एशियन पेंट्स, NTPC, इंडसइंड बैंक, Nestle और Maruti आदि शेयर नुकसान में रहे. आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है, चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

इनमें हैं तेजी के संकेत 
सबसे पहले बात करते हैं MACD के संकेतों की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए GR इन्फ्राप्रोजेक्ट्स, LIC,  परसिसटेंट सिस्टम्स, एस्टर डीएम हेल्थकेयर, ICICI लोम्बार्ड और मिंडा कॉरपोरेशन के शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल आ सकता है. लिहाजा आपके लिए इनमें दांव लगाकर मुनाफा कमाने का मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में सन फार्मा, HDFC AMC, रेनबो चिल्ड्रंस मेडिकेयर, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज और फीनिक्स मिल्स का नाम शामिल है.

इन पर भी आज रखें नजर
इंडसइंड बैंक और पूनावाला फिनकॉर्प के शेयरों में आज तेजी की उम्मीद है. दरअसल, इंडसइंड बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) का नेट प्रॉफिट 17 प्रतिशत की उछाल के साथ 2301 करोड़ रुपए पहुंच गया है. जबकि नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) पूनावाला फिनकॉर्प का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 76.3% बढ़कर 265.1 करोड़ रुपए रहा है. वहीं, आज कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने वाले हैं, जो उनके शेयरों को प्रभावित कर सकते हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, RBL बैंक, पेटीएम, हिंदुस्तान जिंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, हैटसन एग्रो प्रॉडक्ट, HT मीडिया, तेजस नेटवर्क्स और सनटेक रियल्टी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

17 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

17 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

17 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

17 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

17 hours ago