होम / बिजनेस / बाजार की चाल का तो नहीं पता, लेकिन आज इन शेयरों में जरूर बन रहा है कमाई का मौका!

बाजार की चाल का तो नहीं पता, लेकिन आज इन शेयरों में जरूर बन रहा है कमाई का मौका!

शेयर बाजार बुधवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे, आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रह सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में बुधवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआत में मार्केट तेजी के साथ कारोबार करता रहा, लेकिन फिर धीरे-धीरे उसकी रफ्तार कम होती चली गई. कारोबार की समाप्ति पर बाजार ग्रीन लाइन पर ही रहे, लेकिन बढ़त बेहद मामूली थी. BSE सेंसेक्स 11.43 अंक चढ़कर 65,087.25 और NSE निफ्टी 4.80 अंक की बढ़त के साथ 19,347.45 पर बंद हुआ. इस दौरान, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में अच्छी-खासी तेजी दर्ज की गई, जो कंपनी के निवेशकों के लिए सुकून देने वाली है. इसके अलावा, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला. चलिए जानते हैं कि आज यानी गुरुवार को कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
सबसे पहले बात करते हैं MACD यानी मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस की. MACD ने आज Canara Bank Futures, HPCL, BPCL, Jagsonpal Pharmaceuticals, GR Infraprojects, Sterlite Technologies और Info Edge में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि आज इन शेयरों पर दांव लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने HBL Power Systems, REC, Genus Paper, Boards और IOB में गिरावट के संकेत दिए हैं. लिहाजा, इन शेयरों को लेकर सावधान रहें

इन पर भी रखें नजर
इसके अलावा कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में BSE, Prestige Estate, RattanIndia Infra और Escorts शामिल हैं. BSE के शेयर कल 6.27% की तेजी के साथ 967 रुपए पर बंद हुए थे. Prestige के शेयरों में भी कल करीब 6 प्रतिशत की तेजी आई थी और यह 604.60 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. इसका मतलब है कि निवेशक इन शेयरों में निवेश को लेकर अब ज्यादा उत्साहित नहीं हैं. उल्टा उनकी स्टॉक बेचने में रुचि है, इस वजह से Penta Gold, Rajesh Exports, BKM Industries और Steel Exchange में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago