होम / बिजनेस / कमाई की आस में आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, मिल रहे तेजी के संकेत!
कमाई की आस में आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, मिल रहे तेजी के संकेत!
शेयर बाजार पर आज हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर देखने को मिल सकता है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ. बाजार में आई तेजी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नीतिगत ब्याज दरों को यथावत रखने के फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है. इसके अलावा, एशियाई और यूरोपीय बाजारों के मजबूत रुख का भी इसमें योगदान रहा. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 364.06 अंक बढ़कर 65,995.63 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 107.75 अंक चढ़कर 19,653.50 के स्तर पर बंद हुआ. आज बाजार के हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध (Israel-Hamas War) से प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है.
इनमें मुनाफे की गुंजाइश
सबसे पहले जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. MACD की मानें, तो आज Godrej Properties, Godrej Agrovet, Mahindra Holiday, Bajaj Finserv, Kalyan Jewellers और Century Textiles में तेजी देखने को मिल सकती है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों पर दांव लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. इस लिस्ट में Apollo Hospital, Crisil, Nykaa, PNC Infratech, Dixon Technologies और Bandhan Bank शामिल हैं. लिहाजा, इन स्टॉक्स में निवेश से बचें
इनमें आ रही मजबूत खरीदारी
अब जानते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. Mahindra Holiday, Ujjivan SFB, Godrej Industries, Bajaj Finance, eClerx Services, DLF और Phillips, Carbon में निवेशकों की दिलचस्पी कायम है. इन्वेस्टर्स इन शेयरों में पैसा लगा रहे हैं, जिससे मजबूत खरीदारी निर्मित हो रही है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है और कुछ उस तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. Ujjivan SFB यानी Ujjivan Small Finance Bank Ltdकी बात करें, तो शुक्रवार को ये इस बैंक का शेयर छह प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 60.35 रुपए पर बंद हुआ था. बीते पांच कारोबारी दिनों में इसने 10.73% का रिटर्न दिया है. वहीं, महिंद्रा हॉलिडे के शेयरों में शुक्रवार को करीब 8% का उछाल आया था और इसका भाव 433 रुपए प्रति शेयर पहुंच गया है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स