होम / बिजनेस / सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज इन शेयरों में निवेश दे सकता है मुनाफा! 

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज इन शेयरों में निवेश दे सकता है मुनाफा! 

अमेरिका का केंद्रीय बैंक इस हफ्ते नीतिगत ब्याज दरों को लेकर बैठक करेगा. इस बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों का भारतीय शेयर बाजार पर भी असर पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था. इस दौरान 30 शेयरों वाले BSE सेंसेक्स में 223.01 और NSE निफ्टी में 71.15 अंकों की गिरावट आई थी. इस हफ्ते कई ऐसी खबरें आनी हैं, जिनका स्टॉक मार्केट पर सीधा असर होगा. जैसे कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक नीतिगत ब्याज दरों पर फैसला लेगा. माना जा रहा है कि लगातार दस बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद फेडरल रिजर्व इस पर ब्रेक लग सकता है.  

इनमें आ सकता है उछाल
चलिए अब बात करते हैं उन शेयरों की, जिनमें MACD ने तेजी के संकेत दिए हैं. मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक, आज Max Healthcare के साथ-साथ KCP Sugar, Sequent Scientific और Kesoram Industries के शेयरों में तेजी आ सकती है. मैक्स हेल्थकेयर की बात करें, तो शुक्रवार को ये शेयर 2 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ बंद हुआ था. 570 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 दिनों में 6.75% और एक महीने में 14.03% का रिटर्न दे चुका है. इसी तरह, KCP शुगर के लिए भी शुक्रवार अच्छा रहा. कंपनी का शेयर करीब 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25.55 रुपए पर बंद हुआ. इसका पिछला रिकॉर्ड भी अच्छा है. 

इनमें गिरावट के संकेत
बढ़त के संकेत वाले शेयरों में Sequent Scientific भी पिछले कारोबारी सत्र में 3.34% की मजबूती के साथ 77.45 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि, इसे अपने 52 वीक के हाई लेवल 132.50 रुपए तक पहुंचने के लिए अभी काफी लंबा सफर तय करना है. Kesoram Industries के शेयर शुक्रवार को लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.50 रुपए पर बंद हुए. पिछले 5 दिनों में इसने महज 1.38% का रिटर्न दिया है. वैसे, ये अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 69.20 रुपए से ज्यादा दूर नहीं है. MACD ने आज कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में Bank of Baroda, IDFC First Bank, CMS Info Systems और Rama Steel Tubes शामिल हैं.

इन पर भी बनाए रखें नजर
इसके अलावा, आज IndiGo की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation, TVS Motor, Steel Authority of India यानी SAIL के शेयरों पर भी नजर रखें. InterGlobe Aviation ने अमेरिका के लिए टर्किश एयरलाइन्स के साथ कोडशेयर पार्टनरशिप का विस्तार किया है. 15 जून से कंपनी यूएस के 4 शहरों के - न्यूयॉर्क, बोस्टन, शिकागो और वॉशिंगटन, लिए इस्तांबुल से कोडशेयर फ्लाइट्स शुरू करेगी. SAIL में LIC ने अतिरिक्त 2 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी है. इसी के साथ सेल में LIC की हिस्सेदारी बढ़कर 8.687% पहुंच गई है. इसका कंपनी के शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

7 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

13 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

13 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

14 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

15 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

13 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

7 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

16 hours ago