होम / बिजनेस / Stock Market: आज किन शेयरों पर दांव लगाने से पलट सकती है किस्मत, यहां करें चेक
Stock Market: आज किन शेयरों पर दांव लगाने से पलट सकती है किस्मत, यहां करें चेक
शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार शुभ रहा. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 204.16 अंक की बढ़त के साथ 66,174.20 के लेवल पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 95 अंक उछलकर 19,889.70 पर पहुंच गया. बाजार की इस तेजी में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज शेयर भी ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार करते नजर आए. आज मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
MACD ने दिए ये संकेत
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. सबसे पहले बात MACD के संकेतों की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Restaurant Brands, KRBL, Grindwell Norton, SBI Card और Glenmark Life पर तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है और इन पर दांव लगाकर आप मुनाफा भी कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. इस लिस्ट में Bank of Maharashtra, NMDC, Apollo Tyres, Prince Pipes, Britannia और Motilal Oswal का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें - साइबर सुरक्षा के लिए पब्लिक सेक्टर बैंक करेंगे ये हायरिंग, सुरक्षित होंगे ट्रांजैक्शन
आज इन पर भी रखें नजर
अब बात करते हैं उन शेयरों की जिनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि निवेशक इन शेयरों को लेकर लिवाल बने हुए हैं. इस लिस्ट में Hero MotoCorp, Tata Motors, Hindalco, NTPC, BPCL, Bharti Airtel और Titan का नाम शामिल है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. Hero MotoCorp का शेयर कल बढ़त के साथ 3,625 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 कारोबारी दिनों में इसमें 7.87% की तेजी आई है. वहीं, NTPC की बात करें, तो कल यह करीब 2 प्रतिशत की उछाल के साथ 257.50 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, BPCL में भी मंगलवार को तेजी देखने को मिली. 422.80 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर एक महीने में अपने निवेशकों को 21.88% का रिटर्न दे चुका है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स