होम / बिजनेस / Stock Market: जेब भारी करने की है चाहत, आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

Stock Market: जेब भारी करने की है चाहत, आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) की तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लग गया. निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स जहां 377.50 अंक लुढ़ककर 69,551.03 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 90.70 अंकों की गिरावट के साथ 20,906.40 पर आ गया. इस दौरान, NTPC, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, HDFC बैंक, Maruti और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भी नरमी छाई रही. चलिए जानते हैं कि आज यानी बुधवार को कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
सबसे पहले मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों पर नजर डालते हैं. MACD ने आज Infibeam Avenues, VIP  इंडस्ट्रीज, IRFC, Swan Energy, Karur Vysya Bank और DLF में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव बढ़ सकते हैं और साथ ही आपके मुनाफा कमाने की संभावना भी. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. इस लिस्ट में HDFC Life, Can Fin Homes, FDC, Dr Reddy's Laboratories और Network18 Media का नाम शामिल हैं. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

इन पर भी रखें नजर
अब चलिए उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जो किसी न किसी खबरों से फोकस में रह सकते हैं. इसमें Force Motors, Wipro, Shilpa Medicare, Indian Bank शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑटो कंपनी फोर्स मोटर्स के बोर्ड ने TP सूर्या में 12.21% हिस्सेदारी हासिल करने की योजना को हरी झंडी दिखा दी है. TP सूर्या टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनी है. वहीं, विप्रो ने लीडिंग जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में शुमार RSA के साथ नया एग्रीमेंट किया है. शिल्पा मेडिकेयर की बात करें, तो इसकी बेंगलुरु स्थित यूनिट VI को ऑस्ट्रेलिया की कंपनी TGA से एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है. जबकि इंडियन बैंक ने मंगलवार को अपना क्यूआईपी इश्यू लॉन्च किया था. इसके लिए फ्लोर प्राइज 414.44 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. इन सब खबरों का असर कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

6 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

7 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

8 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

10 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

11 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

7 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.