होम / बिजनेस / आज किन शेयरों में निवेश से जेब हो सकती है भारी? यहां मिलेगी पूरी जानकारी
आज किन शेयरों में निवेश से जेब हो सकती है भारी? यहां मिलेगी पूरी जानकारी
शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) गुरुवार को ग्रीन लाइन पर कारोबार करते हुए रेड लाइट पर जाकर बंद हुआ. अडानी समूह को लेकर सामने आई नई रिपोर्ट ने काफी हद तक बाजार की चाल को प्रभावित किया. अडानी की लिस्टेड कंपनियों में बाजार खुलते के साथ ही गिरावट आना शुरू हो गई थी. समूह की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises का शेयर करीब 4% की गिरावट के साथ 2,425 रुपए पर बंद हुआ. कारोबार की समाप्ति पर BSE सेंसेक्स 255.84 अंक फिसलकर 64,831.41 और NSE निफ्टी 93.65 अंक लुढ़ककर 19,253.80 पर पहुंच गया था. आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
ये है MACD का रुझान
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Bajaj Electricals के साथ-साथ CIE Automotive India, Sterlite Technologies, Olectra Greentech, Motherson Sumi Wiring और Astra Microwave Products में तेजी के संकेत दिए हैं. बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर कल 3% से ज्यादा के उछाल के साथ 1,169 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का भी रुख दर्शाया है, जिसका मतलब है कि इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. इस लिस्ट में Paytm, HAL, Bombay Dyeing, Patel Engineering और Supreme Industries शामिल हैं.
इनमें मजबूत खरीदारी
मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की बात करें, तो उसमें Kalyan Jewellers, Lakshmi Machine, BSE, NCC और MTAR Technologies का नाम शामिल है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल क्रॉस कर लिया है और कुछ उसके करीब हैं. वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. इसका मतलब है कि निवेशकों की दिलचस्पी अब इन शेयरों में खास नहीं रही है. इनमें कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी Vedanta, Penta Gold, Milton Industries और TCNS Clothing शामिल हैं. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सतर्क रहें. इसके अलावा, आज अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी नजर बनाए रखें.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स