होम / बिजनेस / Stock Market: आज कौनसे शेयर कर सकते हैं मालामाल और किन से दूरी में है समझदारी?
Stock Market: आज कौनसे शेयर कर सकते हैं मालामाल और किन से दूरी में है समझदारी?
स्टॉक मार्केट के लिए आज स्थिति कुछ बेहतर हो सकती है. साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) में गिरावट का सिलसिला जारी है. सोमवार को भी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 115.81 अंक लुढ़ककर 66,166.93 पर बंद हुआ. कारोबार के बीच में यह गिरावट 243.36 अंकों तक पहुंच गई थी, लेकिन बाद में सेंसेक्स कुछ रिकवरी में कामयाब रहा. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 19.30 अंक गिरकर 19,731.75 पर बंद हुआ. आज मार्केट का रुख थोड़ा बेहतर दिखाई दे सकता है. इसकी पहली वजह महंगाई दर का कम होना है और दूसरी कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजों का बेहतर आना. इसके अलावा, विदेशी निवेशक भी अब पहले जैसी बिकवाली नहीं कर रहे हैं. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 317.01 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे थे. चलिए आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
तेजी और मंदी के संकेत
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की, जिसने कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. Cera Sanitary, Muthoot Finance, 360 One Wam, Supreme Industries, GSFC और Welspun Corp में आज तेजी के संकेत हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो इन शेयरों पर दांव लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, Sundaram Finance, Coromandel International, Aptus Value, Piramal Enterprises, Metro Brands और GSPL में MACD ने मंदी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि ये शेयर गोता लगा सकते हैं.
इन पर भी रखें नजर
कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. इस लिस्ट में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki के साथ-साथ Tata Motors, Coal India और Bharti Airtel के शेयर शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल भी पार कर लिया है. दरअसल मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) सबसे ज्यादा पैसेंजर व्हीकल्स बेचने वाली कंपनी के रूप में उभरकर सामने आई है. इस साल सितंबर के दौरान कंपनी ने कुल 1,50,812 गाड़ियां बेचीं हैं. जबकि पिछले साल सितंबर के दौरान कंपनी ने 148,380 कारें बेचीं थीं. यानी कंपनी की पोजीशन और मजबूत हुई है, ऐसे में उसके शेयरों में भी मजबूती देखने को मिल सकती है. हालांकि, सोमवार को मारुति का शेयर गिरावट के साथ 10,702 रुपए पर बंद हुआ था. अब आखिरी में उन शेयरों की बात करते हैं, जिनमें बिकवाली का दबाव है. यानी निवेशकों की इन स्टॉक्स में खास दिलचस्पी नहीं बची है. इसमें V Mart और Delta Corp शामिल हैं.
टैग्स