होम / बिजनेस / अभी जारी रहेंगे शेयर बाजार के 'अच्छे दिन'! आज खबरों में रह सकते हैं ये स्टॉक्स
अभी जारी रहेंगे शेयर बाजार के 'अच्छे दिन'! आज खबरों में रह सकते हैं ये स्टॉक्स
विदेशी निवेशक इस समय भारतीय शेयर बाजार पर मेहरबान हैं, ऐसे में इस बात की पूरी उम्मीद है कि बाजार के अच्छे दिन जारी रहेंगे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार के लिए बीते महीने के कुछ दिन काफी अच्छे रहे. बुधवार यानी 30 नवंबर को भी बाजार में तेजी दिखाई दी. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही मजबूती दर्ज की गई. दरअसल, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) लगातार खरीदारी कर रहे हैं, इस वजह से बाजार ऊपर चढ़ रहा है. माना जा रहा है कि कई स्थानीय और वैश्विक कारणों के चलते FII का इंडियन स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट ऐसे ही जारी रहेगा, जिसका सीधा का अर्थ है कि बाजार के 'अच्छे दिन' अभी कायम रहेंगे.
इनमें मजबूती के संकेत
नवंबर के आखिरी दिन सेंसेक्स 417 अंक की बढ़त के साथ 63,099.65 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 140.30 अंक की बढ़त के साथ 18,758.35 पर बंद हुआ था. कल PSU Banks को छोड़कर सभी सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली थी, लेकिन आज ये सेक्टर भी उड़ान भर सकता है. कुछ चुनिंदा कंपनियों के शेयर, जैसे कि SBI Life, United Spirits, IRB Infrastructure Developers और Prism Johnson में आज मजबूती देखने को मिल सकती है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस ने इन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं.
अब तक दिया इतना रिटर्न
एसबीआई लाइफ का शेयर बुधवार को करीब ढाई प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,289.05 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले छह महीनों में इसने 11.82% का रिटर्न दिया है. हालांकि, अभी ये अपने 52 वीक के हाई लेवल 1,340.35 से नीचे है. इसी तरह, यूनाइटेड स्पिरिट्स का शेयर भी 2.50% की बढ़त के साथ बंद हुआ था. यह फिलहाल एक हजार से नीचे (930.10 रुपए) पर ट्रेड कर रहा है. IRB और Prism के शेयरों में भी कल उछाल दर्ज की गई थी और एक्सपर्ट्स की मानें तो आज भी इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है.
क्या होगा खबर का असर?
आज कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयरों पर भी नजर रखें, क्योंकि इनमें काफी उतार-चढ़ाव की संभावना है. दरअसल, कंपनी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप है. कहा जा रहा है कि कंपनी ने रोक के बावजूद BS-III वाहन बेचे. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में एक्शन भी लिया है. लिहाजा, संभव है कि इस खबर का असर कंपनी के शेयरों पर भी पड़े. अशोक लेलैंड के शेयरों ने पिछले एक साल में 22.33% का रिटर्न दिया है. आगे भी इसके ऊपर चढ़ने की उम्मीद है. हालांकि, यदि कोर्ट के आदेश के उल्लंघन की खबर से कंपनी के शेयरों में गिरावट आती है, तो उसे खरीदने के मौके के तौर पर देखा जा सकता है.
टैग्स