होम / बिजनेस / Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज ये शेयर करा सकते हैं आपकी मौज! 

Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज ये शेयर करा सकते हैं आपकी मौज! 

एक दिन की छुट्टी के बाद शेयर बाजार आज खुल रहा है. आज बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में गुरुवार को बकरीद के चलते छुट्टी थी. इससे पहले बुधवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था. BSE सेंसेक्स में जहां 499.39 अंकों का उछाल आया था. वहीं, निफ्टी भी 154.70 पॉइंट्स चढ़ गया था. आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. इसके बाद मार्केट सीधे सोमवार को खुलेगा. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD ने दिए ये संकेत
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के रुझान की. आज MACD ने NTPC के साथ-साथ PFC, Karnataka Bank, JSW Steel और EPL में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश नजर आ रही है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने से पहले पर्याप्त रिसर्च कर लें और किसी एक्सपर्ट से परामर्श के बाद ही कोई फैसला लें. क्योंकि शेयर बाजार जोखिम के अधीन है. तेजी के साथ ही MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में Bank of Baroda, Crompton Greaves, LIC और Restaurant Brands का नाम शामिल है.

इन पर भी रखें नजर
अब जरा यह भी देख लेते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Karnataka Bank, JBM Auto, Essel Propack, PFC और BLS International Services के शेयरों के प्रति निवेशकों में उत्साह देखने को मिल रहा है. Karnataka Bank बैंक के शेयर बुधवार को 13.17% की शानदार बढ़त के साथ 171 रुपए पर बंद हुए थे. इस तरह इस शेयर ने अपना 52 वीक का हाई लेवल क्रॉस कर लिया है. JBM Auto में भी पिछले कारोबारी सत्र में 16 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया और यह 1,238.15 रुपए पर पहुंच गया. अब आखिरी में यह भी जान लेते हैं कि बिकवाली का दबाव किन शेयरों में दिखाई दे रहा है. इस लिस्ट में Jet Airways, Viji Finance, Tirupati Forge और AG Universal का नाम शामिल है. मतलब इन शेयरों में पैसा लगाने वाले निवेशकों की दिलचस्पी कम हो रही है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

26 minutes ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

1 hour ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

1 hour ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

2 hours ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

1 hour ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

26 minutes ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

1 hour ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

2 hours ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

6 hours ago