होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर दांव लगाकर पूरी हो सकती है मुनाफे की आस

आज इन शेयरों पर दांव लगाकर पूरी हो सकती है मुनाफे की आस

शेयर बाजार में तेजी का दौर लौट आया है. सोमवार को बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था और आज भी तेजी की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर मार्केट (Stock Market) में तेजी दर्ज की गई. 30 शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 234 अंकों की बढ़त के साथ 61,963.68 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 314.78 पॉइंट्स तक उछल गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 111 अंकों की तेजी के साथ 18,314.40 अंक पर बंद हुआ. इस दौरान, अडानी एंटरप्राइजेज, मुथूट फाइनेंस, टेक महिंद्रा और IT कंपनी Wipro के शेयरों में मजबूती रिकॉर्ड की गई. आज यानी मंगलवार को भी बाजार में तेजी बने रहने की संभावना है.

MACD का रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Maruti Suzuki और Infosys के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफे की गुंजाइश मौजूद है. हालांकि, BW Hindi सलाह देता है कि निवेश से जुड़े किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले रिसर्च करें और किसी एक्सपर्ट से एडवाइस लें. MACD ने आज जिन शेयरों में नरमी का रुख दिखाया है, उसमें Coal India, Paytm, ICICI Bank और IRB Infra शामिल हैं.  

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Ramco Cements, Kaynes Technology, Poonawalla Fincorp और VRL Logistics शामिल हैं. खास बात ये है कि इनमें से 3 शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल के बेहद करीब हैं. Ramco Cements 877 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 884.65 रुपए है. Kaynes Technology का भाव 1,324 रुपए है और इसका हाई लेवल 1,328 रुपए है. Poonawalla Fincorp का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 348.80 रुपए है और ये 346.70 के भाव पर मिल रहा है. वहीं, VRL Logistics अपने 52 वीक के हाई लेवल 737.70 रुपए पर पहुंच चुका है.

ऐसा है पिछला रिकॉर्ड 
वहीं, तेजी के संकेत वाले शेयरों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो मारुति सुजुकी का शेयर सोमवार को बढ़त के साथ 9,150 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में इसने 0.24% और एक महीने में 8.08% का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 9,769 रुपए है. Infosys कल करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,291.80 रुपए के लेवल पर पहुंच गया था. इसका पिछले 5 दिन और एक महीने का रिकॉर्ड भी अच्छा है.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

7 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

4 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.