होम / बिजनेस / अगले हफ्ते कैसा रहेगा Share Market का हाल, बढ़ेगी रफ्तार या लगेगा गोता?

अगले हफ्ते कैसा रहेगा Share Market का हाल, बढ़ेगी रफ्तार या लगेगा गोता?

शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था, ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अगले हफ्ते उसकी चाल कैसी रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन अच्छा रहा. खासतौर पर बैंकिंग, वित्तीय और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में मजबूती देखने को मिली. दरअसल, वैश्विक रुझानों के चलते निवेशक भारतीय बाजार को लेकर भी पॉजिटिव रहे और मार्केट हरे निशान पर बंद हुआ. जानकारों का मानना है कि डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती और विदेशी निवेशकों का भारत के बाजार पर विश्वास कायम रहना, मार्केट में उछाल की बड़ी वजह है. पिछले कुछ समय से विदेशी निवेशक उस तरह भारतीय बाजार से हाथ नहीं झटक रहे जैसा पहले कर रहे थे. इसके बजाए वो लिवाल बने हुए हैं, यानी खरीदारी कर रहे हैं. 

ऐसा रहा बाजार का हाल
कल यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक 466.95 अंक या 0.74% उछाल के साथ 63,384.58 पॉइंट्स पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 37.90 अंक या 0.74% चढ़कर 18,826 के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. बता दें कि निफ्टी का पिछला रिकॉर्ड उच्च स्तर 18,812.50 अंक था. साप्ताहिक आधार की बात करें, तो सेंसेक्स ने 758.95 अंक और निफ्टी ने 262.6 अंकों की बढ़त हासिल की है. 

इन पर भी रहें नजर
शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC, HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन और ITC के शेयरों में उल्लेखनीय बढ़त देखने को मिली. HDFC Bank Limited का शेयर एक फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 1,602.50 रुपए के लेवल पर पहुंच गया. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1,734.45 रुपए है. वहीं, Reliance Industries में एक प्रतिशत से कम बढ़त दर्ज की गई. यह 2,575 रुपए पर बंद हुआ और इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 2,755 रुपए है. लिहाजा, इन शेयरों पर भी अगले हफ्ते नजर रखी जा सकती है.

पॉजिटिव कैंडल बनाया
अब एक सवाल यह भी उठता है कि आखिर अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल कैसी रहने वाली है. क्या शुक्रवार को आई तेजी सोमवार को भी बरकरार रहेगी या फिर बाजार गोता लगाकर निवेशकों को मायूस करेगा? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शुक्रवार को निफ्टी ने टेक्निकल चार्ट पर एक पॉजिटिव कैंडल बनाया है, जो 18,800 स्तर के ऊपर की ओर ब्रेकआउट का संकेत देता है. निफ्टी ने साप्ताहिक फ्रेम पर एक बुलिश कैंडल भी बनाया है. ऐसे में बाजार में अगले सप्ताह तेजी की उम्मीद है. खासतौर पर निफ्टी 19000-19100 के स्तर को छू सकता है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

2 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

7 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

7 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

9 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

9 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

7 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

2 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

11 hours ago