✕

होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका!

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका!

शेयर बाजार में छाई लाली आज छटेगी या नहीं, सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत ज़रूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव का असर हमारे शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. कल यानी गुरुवार को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1769 अंक लुढ़ककर 82,497 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 546.80 अंक गिरकर 25,250 पर पहुंच गया. बाजार की यह इस साल की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट है. इससे पहले जून और अगस्त में भी मार्केट ने बड़ा गोता लगाया था. आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज भी बाजार में लाली छाई रह सकती है. हालांकि, मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने ज़रूर कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. 

इनमें तेजी के संकेत 
मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस (MACD) की मानें तो Paytm, Elantas Beck India, Blue Dart Express, Kfin Technologies, Metropolis Healthcare और Bajaj Steel Industries के भाव उछल सकते हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में तेजी का सकती है. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें मंदी के संकेत
इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. Bajaj Auto, Kaynes Technology, Dixon Technologies, Mankind Pharma, Bharti Airtel, Bikaji Foods International और Shriram Finance के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. बजाज ऑटो क शेयर कल 2.94% की गिरावट के साथ बंद हुए थे. जबकि Kaynes Technology को 4.86% का नुकसान उठाना पड़ा.

इन पर रखें नज़र
आखिरी में उन शेयरों पर भी नज़र डाल लेते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिली. इस लिस्ट में आज Lloyds Metals, BSE, Jubilant Ingrevia, Vijaya Diagnostic,  Deepak Fertilisers, Marico और JSW Steel शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago

बड़ी खबरें