होम / बिजनेस / Stock Market: वीकेंड पर जेब करनी है भारी? आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

Stock Market: वीकेंड पर जेब करनी है भारी? आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के भी संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. गुरुवार को बाजार अप-डाउन होता रहा और अंत में लाल निशान पर बंद हुआ. BSE सेंसेक्स 307.63 अंक (0.47%) गिरकर 65,688.18 और NSE निफ्टी 89.04 अंक (0.46%) फिसलकर 19543.10 के लेवल पर पहुंच गया. मार्केट में इस गिरावट का एक मुख्य कारण मुनाफावसूली रही. आज सप्ताह का आखिरी करोबारी दिन है और आज भी मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.   

MACD के ये हैं संकेत 
सबसे पहले देखते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज क्या संकेत दिए हैं. MACD ने Wipro, RVNL, Coromandel International, Cummins और KPR Mill में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि आज इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का भी रुख दर्शाया है. इस लिस्ट में Rama Steel Tubes, Graphite India और Greaves Cotton शामिल हैं. इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, लिहाजा उन पर एक भी नजर डाल लेते हैं. Zee Entertainment, Max Financial, Trent, Jubilant Pharmova और Safari Industries के शेयरों को लेकर निवेशक दिलचस्पी दिखा रहे हैं. Zee Entertainment में कल से ही तेजी का रुख है. दरअसल, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई पीठ ने Zee-Sony मर्जर को हरी झंडी दे दी है. इस मेगा विलय का उद्देश्य 10 अरब डॉलर का मीडिया वेंचर बनाना है. जी-सोनी मर्जर की घोषणा 2021 में ही हो गई थी, लेकिन कई कारणों से चलते इसमें देरी होती गई. अब जब रास्ता साफ हो गया है, तो Zee के शेयर रॉकेट बन रहे हैं. वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी दिखाई दे रहा है. इस लिस्ट में Reliance Home Finance, Vinny Overseas, NIIT Learning System और BKM Industries शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

18 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

11 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

14 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago