होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर रखें नजर, हाथ से न निकल जाए मुनाफा कमाने का मौका

आज इन शेयरों पर रखें नजर, हाथ से न निकल जाए मुनाफा कमाने का मौका

आईटी सेक्टर के शेयरों में आई गिरावट के चलते बाजार में नरमी का माहौल बरकरार है. बुधवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) एक बार फिर से गिरावट के साथ बंद हुआ. बुधवार को BSE सेंसेक्स में 159 अंक और NSE निफ्टी में 41 अंक की गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स इस समय 59,567.80 और निफ्टी 17,618 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. IT कंपनियों के शेयरों में नरमी का असर पूरे बाजार पर देखने को मिल रहा है. आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता है. हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयर हैं, जिनमें तेजी के संकेत मिले हैं.

इनमें है मुनाफे की गुंजाइश
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के मुताबिक, आज SAIL, Avro India, Sequent Scientific, Gujarat Gas और Suven Pharma में तेजी आ सकती है. यानी इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. वहीं, UltraTech Cements, L&T, Tata Communications, NFL और The Ramco Cement के शेयरों में MACD ने आज मंदी के संकेत दिए हैं.

ऐसा रहा पिछला रिकॉर्ड
मुनाफे वाला सौदा पकड़ने के लिए तेजी के संकेत वाले शेयरों का पिछला रिकॉर्ड भी देखना जरूरी है. शुरुआत करते हैं SAIL यानी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया से. इस कंपनी का शेयर कल मामूली बढ़त के साथ 82.70 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, इसका पिछले 5 दिन और एक महीने का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. इस दौरान, यह क्रमशः 0.24% और 4.50% लुढ़का है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 108 रुपए है. प्लास्टिक फर्नीचर बनाने वाली कंपनी Avro India के लिए बुधवार अच्छा रहा. कल कंपनी के शेयर 3.62% के उछाल के साथ 123 रुपए पर बंद हुए थे.

एक दिन में 9.63% की छलांग
फार्म कंपनी SeQuent Scientific Ltd के शेयर बुधवार को 9.63% की लंबी छलांग लगा गए. 78 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 5.55% ऊपर चढ़ चुका है. हालांकि, इसका 52 वीक का हाई लेवल 143.70 रुपए है, जिससे फिलहाल ये काफी पीछे है. Gujarat Gas Ltd के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं चल रहा है. कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट का रुख है. फिलहाल, यह 464.20 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. फार्मा कंपनी Suven Pharmaceuticals का शेयर भी कल करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था. 472.60 रुपए के मूल्य पर मिल रहा ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 626.80 रुपए से काफी पीछे है.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2030 तक 100 अरब डॉलर के टेक्सटाइल निर्यात का रोडमैप तैयार, गिरिराज सिंह ने जारी किया 'CXO ब्लूप्रिंट 2030'

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सटाइल कचरे की रिसाइक्लिंग के जरिए करीब 9.4 अरब डॉलर का अतिरिक्त आर्थिक मूल्य भी सृजित किया जा सकता है.

4 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

6 hours ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

7 hours ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

7 hours ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

2030 तक 100 अरब डॉलर के टेक्सटाइल निर्यात का रोडमैप तैयार, गिरिराज सिंह ने जारी किया 'CXO ब्लूप्रिंट 2030'

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सटाइल कचरे की रिसाइक्लिंग के जरिए करीब 9.4 अरब डॉलर का अतिरिक्त आर्थिक मूल्य भी सृजित किया जा सकता है.

4 hours ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

9 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

6 hours ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

7 hours ago

क्या CBG से बदलेगी भारत की ऊर्जा तस्वीर? नीतियों से आगे बढ़कर मजबूत इकोसिस्टम बनाने की चुनौती

इस लेख में लेखक विशाल खाल्दे ने संस्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में CBG की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से अपने विचार साझा किए हैं.

4 hours ago