होम / बिजनेस / शेयर बाजार से आज फिर है कमाई की आस? इन Stocks पर लगा सकते हैं दांव

शेयर बाजार से आज फिर है कमाई की आस? इन Stocks पर लगा सकते हैं दांव

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस यानी MACD ने आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में उम्मीद के अनुरूप बुधवार को भी तेजी बरकरार रही. BSE सेंसेक्स 235.05 अंक की मजबूती के साथ 60,392.77 पॉइंट्स पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 90.10 अंकों के उछाल के साथ 17,812.40 पॉइंट्स पर पहुंच गया. मार्केट में पिछले कुछ दिनों से तेजी का ट्रेंड बना हुआ है. एक बार में लंबी छलांग के बजाए बाजार धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है. आज भी स्टॉक मार्केट में तेजी देखने को मिल सकती है. 

ये है MACD का रुख 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के मुताबिक, आज Adani Ports, Max Healthcare, SRF, Karur Vysya Bank और Medplus Health में तेजी आ सकती है. इसके उलट, JSW Energy, Nucleus Software, NTPC और Petronet LNG में आज नरमी देखने को मिल सकती है. यानी इसमें गिरावट आ सकती है. अब जल्दी से तेजी के संकेत वाले शेयरों के पिछले रिकॉर्ड पर भी नजर डाल लेते हैं, इससे आपको मुनाफे वाला सौदा पकड़ने में आसानी होगी.

रिकवरी मोड में अडानी पोर्ट्स
अडानी पोर्ट्स कल 0.56% की तेजी के साथ 657.60 रुपए पर बंद हुआ था. अडानी समूह की इस कंपनी का शेयर गिरावट के बाद रिकवरी मोड में है. पिछले 5 दिनों में इसमें 3.08% की तेजी आई है. हालांकि, इसे अपने 52 वीक के हाई लेवल 987.85 रुपए तक पहुंचने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है. मैक्स हेल्थकेयर का शेयर बुधवार को 5.87% उछाल के साथ 477.35 रुपए पर बंद हुआ. बीते पांच दिनों में इसने 11.14% का रिटर्न दिया है.

6.94% की शानदार तेजी
SRF लिमिटेड का शेयर इस समय 2,421.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और बुधवार को इसमें करीब एक फीसदी की तेजी आई थी. पिछले 5 दिनों में इसने कुछ खास रिटर्न नहीं दिया है, लेकिन बढ़त का सिलसिला जरूर बरकरार रखा है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 2,865 रुपए है. Karur Vysya Bank की बात करें, तो 99 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर कल 2 फीसदी की उछाल पर बंद हुआ था. हालांकि, इसका पिछले 5 दिन और एक महीने का रिकॉर्ड रेड लाइन दिखा रहा है, यानी इसमें गिरावट आई है. Medplus Health के लिए बुधवार शानदार रहा. इस दौरान, कंपनी के शेयर में 6.94% का उछाल रिकॉर्ड किया गया. 740 रुपए वाला ये शेयर बीते 5 कारोबारी दिनों में अपने निवेशकों को 17.73% का रिटर्न दे चुका है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

1 day ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.