✕

होम / बिजनेस / मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ Share Market, लेकिन निवेशकों ने की जबरदस्त कमाई

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ Share Market, लेकिन निवेशकों ने की जबरदस्त कमाई

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार आज मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कारोबार सपाट रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच आज बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार के बाद निफ्टी और बैंक निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला. वहीं क्षेत्रीय इंडेक्स पर देखें तो मेटल, ऑटो और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. जबकि, फार्मा, इफ्रा और रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए. 

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

सोमवार को दिनभर के कामकाज के बाद सेंसेक्स 105 अंक चढ़कर 72,748 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी भी 32 अंकों की बढ़त के साथ 22,056 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 18 अंक गिरकर 46,576 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि, मिडकैप इंडेक्स 184 गिरकर 46,501 के स्तर पर बंद हुआ.

किन शेयरों में देखी गई बढ़त

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए. इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 5.16% की तेजी रही. इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 1.56% से लेकर 3.05 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए.

किन शेयरों ने किया निराश

सेंसेक्स के 15 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी इंफोसिस (Infosys) का शेयर 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाइटन (Titan), विप्रो (Wipro) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर 1.21% से लेकर 1.65 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए. 

निवेशकों ने कमाए करीब 38,000 करोड़ रुपये

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 378.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 15 मार्च को 378.49 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 38,000 करोड़ रुपये बढ़ा है, या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 38,000 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

16 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

16 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

17 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

19 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

17 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

21 hours ago