होम / बिजनेस / SGX Nifty नहीं, आज से GIFT Nifty कहिए, नाम के साथ ही बदल गया ठिकाना

SGX Nifty नहीं, आज से GIFT Nifty कहिए, नाम के साथ ही बदल गया ठिकाना

SGX Nifty पर अब ट्रेडिंग बंद कर दी गई है और इसे सिंगापुर एक्सचेंज से डीलिस्ट भी कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) की ओपनिंग का सटीक आकलन करने वाले एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) को अब नया नाम मिल गया है. इसे आज से गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) के रूप में पहचाना जाएगा. सोमवार यानी आज से शुरू हुए गिफ्ट निफ्टी के ट्रेड की बात करें, तो इसमें दो ट्रेडिंग सेशन तय किए गए हैं. इनमें पहला भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे से दोपहर के 3.40 बजे तक चलेगा और दूसरा शाम 5 बजे से लेकर रात के 2.45 बजे तक चलेगा.

अब गांधीनगर में है ऑफिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, SGX Nifty के GIFT Nifty में तब्दील होने के बाद ट्रेडिंग में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. SGX Nifty के तहत आने वाले सिंगापुर बेस्ड ट्रेडर्स, अब गिफ्ट निफ्टी में शिफ्ट हो जाएंगे. इसके साथ ही 7.5 अरब डॉलर के डेरिवेटिव कॉन्टैक्ट्स सिंगापुर से भारत में NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज (NSE IX) पर ट्रांसफर कर दिए गए हैं. इसका ऑफिस सिंगापुर नहीं बल्कि गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में होगा. SGX एक्सचेंज की ओर से सभी ओपन पोजीशन्स को 30 जून को ही माइग्रेट कर दिया गया था. 

इस तरह मिलेगा फायदा
SGX Nifty पर अब ट्रेडिंग बंद कर दी गई है और इसे सिंगापुर एक्सचेंज से डीलिस्ट भी कर दिया गया है. NSE IX पर गिफ्ट निफ्टी50 के अलावा गिफ्ट निफ्टी बैंक, गिफ्ट निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस और गिफ्ट निफ्टी IT के डेरिवेटिव कांट्रैक्ट्स मौजूद हैं. ज्यादा जानकारी वेबसाइट  https://www.nseix.com पर जाकर प्राप्त की जा सकती है. अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर इस शिफ्टिंग से निवेशकों को क्या फायदा मिलने वाला है. NSE IX सेज यानी स्पेशल इकनॉमिक जोन में है, जिसके चलते इसमें ट्रेडिंग पर निवेशकों को सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT), कमोडिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (CTT), डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (DDT) और कैपिटल गेन टैक्स से राहत मिलती है. 

बाजार में आज भी तेजी
इस नई व्यवस्था के बाद देश से बाहर रहने वाले भारतीयों और वहां से काम करने वाली भारतीय कंपनियों को यहां ट्रेडिंग पर टैक्स नहीं देना होगा. ट्रेडर्स के मुताबिक ही सभी तरह के सेटलमेंट अब से एनएसई इंटरेनशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर में शिफ्ट होंगे. वहीं, भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) की बात करें, तो लगातार चौथे कारोबारी दिन मार्केट में तेजी दिखाई दे रही है. BSE Sensex 282.85 अंक उछलकर 65,001.41 और NSE  का Nifty 81.30 अंक की बढ़त के साथ 19,270.30 पर खुला था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

54 minutes ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

54 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

22 hours ago