होम / बिजनेस / अब Stock Market में फौरन होगा सेटलमेंट, SEBI ने उठाया ये जरूरी कदम!

अब Stock Market में फौरन होगा सेटलमेंट, SEBI ने उठाया ये जरूरी कदम!

T+1, यानी 24 घंटों के भीतर सेटलमेंट पूरा करने के साथ-साथ सेटलमेंट पूरा करने के लिए T+0 की व्यवस्था भी प्रदान की जायेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय मार्केट रेगुलेटर SEBI (सिक्योरिटीज एवं एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में SEBI द्वारा एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया गया है जिसमें भारतीय स्टॉक मार्केट (Stock Market India) एक ही दिन में सेटलमेंट को पूरा करने के विकल्प को भारतीय मार्केट में लागू करने का सुझाव दिया गया है.

जल्दी पूरे हो पायेंगे सेटलमेंट
इस मामले पर जनता के विचारों का स्वागत करते हुए SEBI ने कहा है कि T+1, यानी 24 घंटों के भीतर सेटलमेंट को पूरा करने के साथ-साथ सेटलमेंट को पूरा करने के लिए T+0 की सेटलमेंट व्यवस्था भी प्रदान की जायेगी और यह T+1 के साथ ही उपलब्ध रहेगी. SEBI ने अपने द्वारा जारी किये कंसल्टेशन पेपर में कहा है कि पिछले कुछ सालों में देश में पेमेंट सिस्टम ने काफी महत्त्वपूर्ण रूप से विकास किया है और इसमें मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टिट्यूशन (MII) द्वारा प्रदान की गई टेक्नोलॉजी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वैकल्पिक आधार पर पेमेंट या फिर सेटलमेंट को समय पर पूरा करने का विकल्प भी पेश किया है. 

दो फेज में लागू होगा सिस्टम
SEBI के कंसल्टेशन पेपर की मानें तो इस फैसले को लागू करने के लिए 2 चरणों का इस्तेमाल किया जाएगा और T+0 की वैकल्पिक सेटलमेंट प्रक्रिया के पहले चरण के अनुसार पहले फेज में 1:30 बजे तक फंड और सिक्योरिटीज में हुए ट्रेड के सेटलमेंट को उसी दिन 4:30 बजे तक पूरा कर लिया जायेगा. इसके बाद फेज 2 की शुरुआत होगी. इसके बाद फेज 2 को लागू किया जाएगा और यह सेटलमेंट को फौरन पूरा करने का विकल्प होगा और आप 3:30 बजे तक होने वाले सारे ट्रेड के लिए सेटलमेंट फौरन पूरा कर पायेंगे. 

थोड़ा सा इतिहास
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2002 से पहले यह सेटलमेंट की प्रक्रिया T+5 की अवधी वाली हुआ करती थी और 2002 में इसे कम करके T+3 हो चुका था और 2003 में इस सेटलमेंट प्रक्रिया को कम करके T+2 अवधी वाला कर दिया था. इसके बाद 2021 में सेटलमेंट की प्रक्रिया T+1 की अवधी वाली कर दी गई थी. SEBI का कहना है कि T+0 अवधी वाले सिस्टम को लागू करने के लिए मार्केट में लिस्टेड टॉप 500 कंपनियों से शुरुआत की जायेगी और 200+200+100 कंपनियों के हिसाब से इस सिस्टम को लॉन्च किया जाएगा.
 
यह भी पढ़ें: Ola Electric IPO के लिए SEBI ने शुरु की कागजी कार्यवाही, जानिए कब आ रहा है ऑफर?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago