होम / बिजनेस / दौलत की जंग में चीनी कारोबारी से फिर आगे Adani, छिन गया ये तमगा

दौलत की जंग में चीनी कारोबारी से फिर आगे Adani, छिन गया ये तमगा

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी का ताज रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सिर सजा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के नेगेटिव प्रभाव से गौतम अडानी (Gautam Adani) बाहर तो निकल आए हैं, लेकिन दौलत का जो पहाड़ उन्होंने इस साल जनवरी से पहले तक खड़ा किया था, उसे फिर से बनाने में काफी समय लगने वाला है. किसी जमाने में अडानी एशिया के सबसे अमीर कारोबारी थे, तो दुनिया में उनका रुतबा तीसरे नंबर का था. लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों से उनकी दौलत का पहाड़ दरक गया. फिलहाल वह दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में 19वें नंबर पर हैं और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस का तमगा उनसे एक बार फिर छिन गया है. 

आगे निकलने की जंग
अड़ानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी को पछाड़कर चीनी कारोबारी झोंग शानशान (Zhong Shanshan) एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. इन दोनों कारोबारियों के बीच एक-दूसरे से आगे बने रहने की जंग चल रही है. कुछ दिनों पहले अडानी ने शानशान को पीछे छोड़ दिया था, अब एक बार फिर शानशान अडानी से आगे निकल गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में गौतम अडानी अब 62.1 अरब डॉलर की कुल नेटवर्थ के साथ 19वें और Zhong Shanshan 62.4 अरब डॉलर के साथ 18वें स्थान पर हैं. 

अंबानी के सिर सजा ताज
एशिया के सबसे अमीर कारोबारी का ताज रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के सिर सजा हुआ है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अंबानी 13वें स्थान पर हैं और उनकी कुल दौलत 85.4 अरब डॉलर है. इस लिस्ट में Elon Musk 221 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर फ्रांसिसी कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं, जिनकी नेटवर्थ 189 अरब डॉलर है. बता दें कि टॉप 10 अरबपतियों में केवल अर्नाल्ट ही गैर-अमेरिकी हैं. बाकी सभी पोजीशन पर अमेरिकी कारोबारियों का कब्जा है.

कौन-कितना अमीर?  
इस लिस्ट में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) 10वें स्थान पर हैं. गौर करने वाली बात ये है कि जुकरबर्ग को छोड़कर टॉप-10 में शामिल सभी अरबपतियों की संपत्ति 100 अरब डॉलर से अधिक है. मार्क जुकरबर्ग के पास फिलहाल 98.8 अरब डॉलर की संपत्ति है. Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 150 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर हैं. वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के पास 129  अरब डॉलर की संपत्ति है और वे दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स हैं. पांचवें स्थान पर लैरी एलिशन, छठे पर काबिज वॉरेन बफेट, सातवें पर स्टीव बाल्मर, आठवें पर लैरी पेज और सर्गी ब्रिन 9वें स्थान पर हैं.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

6 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

11 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

11 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

13 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

13 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

11 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

6 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

15 hours ago