✕

होम / बिजनेस / सर्विस सेक्टर में और मजबूत हुआ अपना देश, 14 सालों के हाई पर पहुंचा PMI

सर्विस सेक्टर में और मजबूत हुआ अपना देश, 14 सालों के हाई पर पहुंचा PMI

पिछले महीने यानी मार्च में भारत का सर्विसेज पीएमआई बढ़कर 61.2 हो गया है. फरवरी में यह 60.6 था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सर्विसेज पीएमआई (Services PMI) के मोर्चे पर देश के लिए अच्छी खबर आई है. मार्च में भारत का सर्विसेज पीएमआई बढ़कर 61.2 हो गया है. इसका श्रेय मुख्य रूप से बेहतर मांग स्थितियों, कार्यक्षमता में बढ़त और बिक्री में जोरदार इजाफे को जाता है. आज यानी 4 अप्रैल को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले महीने सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में तेजी दिखाई दी और इसी के साथ मार्च में भारत का सर्विस सेक्टर 13.5 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

50 से ऊपर का स्कोर अच्छा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मजबूत मांग के कारण बिक्री और व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आई और इस वजह से सर्विस सेक्टर को बढ़त हासिल करने में मदद मिली. समायोजित एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स फरवरी में 60.6 से बढ़कर मार्च में 61.2 पहुंच गया. पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) की भाषा में 50 से ऊपर को विस्तार है और 50 से नीचे का स्कोर संकुचन माना जाता है. दूसरे शब्दों में कहें तो सर्विसेज PMI की 50 से ऊपर की रीडिंग सर्विस सेक्टर की गतिविधि में विस्तार का संकेत देती है.

ये भी पढ़ें - Bharat में कहां मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी Tesla और क्यों? यहां मिलेगा हर जवाब

तेजी से बढ़ाईं गईं नियुक्तियां
एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई डाटा एसएंडपी ग्लोबल द्वारा लगभग 400 सेवा क्षेत्र की कंपनियों के पैनल को भेजे गए प्रश्नावली के जवाबों से संकलित किया गया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि मजबूत डिमांड के कारण फरवरी में आई गिरावट के बाद मार्च में भारत का सर्विसेज पीएमआई बढ़ा है. सर्विस प्रोवाइडर्स ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए पिछले साल अगस्त के बाद से सबसे तेज गति से नियुक्तियां बढ़ाईं है. वहीं, एचएसबीसी के अर्थशास्त्री इनेस लैम ने कहा कि इनपुट लागत तेजी से बढ़ी है फिर भी सर्विस प्रोवाइडर हाई आउटपुट कीमतें वसूलकर मोटेतौर पर मार्जिन बनाए रखने में सक्षम रहे हैं.

कम्पोजिट PMI में भी इजाफा
सर्विसेज इंडेक्स की तरह ही मार्च में कम्पोजिट PMI भी बढ़कर 61.8 पर आ गया. फरवरी में यह 60.6 था. कम्पोजिट पीएमआई, सर्विसेज PMI और मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई का टोटल होती है. खास बात ये है कि भारत के मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डेटा में भी मार्च में मजबूती आई है. 2 अप्रैल को जारी डेटा के मुताबित, मार्च में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 59.1 के स्तर पर रहा, जो 16 साल का अब तक का उच्च स्तर है. मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई फरवरी में 56.9 था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 hour ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 hour ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

2 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

4 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

2 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

6 hours ago