✕

होम / बिजनेस / बाजार के मन में Modi, पिछले 10 सालों में Sensex ने दिखाई है गजब की रफ्तार 

बाजार के मन में Modi, पिछले 10 सालों में Sensex ने दिखाई है गजब की रफ्तार 

मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल में सेंसेक्स 'अच्छे दिन' का अनुभव कर रहा है. उसमें गजब की तेजी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार (Modi Govt) के तीसरे कार्यकाल में भी शेयर बाजार की तेजी बरकरार है. लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन यानी 4 जून को बाजार ने बड़ा गोता लगाया था, उसके बाद से इसमें कोई खास बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है. सेंसेक्स ने आज 3 जुलाई को इतिहास रच दिया है. 80,013.77 अंक पर खुला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 80,074.30 के लेवल तक पहुंच गया. हालांकि, बाद में उसमें कुछ नरमी देखने को मिली. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार के दौरान 22,307 अंकों के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि केंद्र में स्थायी सरकार बनने से बाजार को मजबूती मिली है, लिहाजा आगे भी तेजी बरकरार रहने की पूरी संभावना है. 

महज 7 महीनों में यह मुकाम  
सेंसेक्स के आज 80000 के लेवल को पार करते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 5.25 ट्रिलियन रुपए के मार्केट कैप से आगे निकल गया था. हाल के महीनों में सेंसेक्स बहुत तेजी से भागा है. 70000 से 80000 पहुंचने में उसे केवल 7 महीने लगे. जबकि, 60000 से 70000 तक पहुंचने में दो साल से अधिक का समय लग गया था. पिछले एक साल में Sensex करीब 22 प्रतिशत चढ़ चुका है.

2014 में इतना था सेंसेक्स 
नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी 2014 में हासिल की थी. तब के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली थी. उस समय सेंसेक्स करीब 21222 के लेवल पर था. इसके अगले साल सेंसेक्स 27499 के लेवल पर पहुंच गया. 2016 में सेंसेक्स 26626 पर बंद हुआ और 2017 की समाप्ति होते-होते यह 34056 के लेवल को पार कर गया. इसके बाद भी सेंसेक्स की रफ़्तार तेजी से बढती रही. 2018 में यह 38989 के हाई तक पहुंचा. हालांकि, साल के अंत में बंद हुआ 36068 पर. इसके बाद आया चुनावी साल, जिसके नतीजे मोदी सरकार के पक्ष में आते ही बाजार ने नई उड़ान भरना शुरू कर दिया.  

लगातार बढ़ती रही रफ़्तार
वर्ष 2019 में सेंसेक्स की एंट्री 36161 के स्तर पर हुई और जनता के मोदी सरकार पर विश्वास जताने के बाद यह साल के अंत तक 41253 पर पहुंच गया. इसी तरह, 2020 में 47751, 2021 में 11000 अंक उछलकर 58263, साल 2022 में सेंसेक्स 60840 के लेवल पर बंद हुआ. इसके बाद यानी साल 2023 में सेंसेक्स ने 72240 अंकों का नया रिकॉर्ड बनाया. इस साल भी इसकी तेजी बरकरार है. पिछले कुछ दिनों से लगातार यह् नये रिकॉर्ड बना रहा है. आज BSE सेंसेक्स ने 80000 का आंकड़ा पार किया है. सेंसेक्स की इस रफ़्तार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अगले कुछ सालों में 100000 को पार कर सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

5 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

5 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.