होम / बिजनेस / अब तक के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड पर Sensex, Nifty भी हुआ रिकॉर्ड पर बंद!

अब तक के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड पर Sensex, Nifty भी हुआ रिकॉर्ड पर बंद!

सेंसेक्स आज अब तक के अपने सबसे ऊंचे रिकॉर्ड स्तर को प्राप्त कर लिया है, साथ ही Nifty 50 भी आज रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ग्लोबल अनिश्चितताओं और दुनिया के बड़े-बड़े देशों में जारी बैंकिंग संकट के बीच भी भारत में हालात काफी स्थिर बने हुए हैं और इस मुश्किल समय में भी भारतीय इकॉनमी की वृद्धि जारी है. इसी बीच भारतीय शेयर बाजार से काफी अच्छी खबर सामने आ रही है और मार्केट के लिए भी यह काफी अच्छा संकेत होगा. 

मार्केट में छाई खुशी
भारत के मशहूर स्टॉक इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) ने आज अब तक का अपने सबसे ऊंचा रिकॉर्ड स्तर प्राप्त कर लिया है और साथ ही Nifty 50 भी आज एक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है जिसकी वजह से मार्केट में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है. भारत की विकास दर काफी मजबूत रहने की आशंका है जिसकी वजह से भारतीय इक्विटी में लगातार विदेशी मुद्रा का प्रवेश हो रहा है और Sensex और Nifty के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के पीछे इसे ही प्रमुख वजह माना जा रहा है. 

रिकॉर्ड स्तर पर सेंसेक्स
BSE (Bombay Stock Exchange) के S&P (स्टैण्डर्ड एंड पूअर्स) इंडेक्स सेंसेक्स ने आज 63,588 अंकों का स्तर प्राप्त कर लिया जो इस इंडेक्स का अब तक का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड है. इस रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद Sensex में हल्की गिरावट भी देखने को मिली जिसके बाद यह 63,523.15 अंकों पर बंद हुआ. इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक सेंसेक्स में 4% की वृद्धि देखने को मिली है लेकिन इस वृद्धि के बावजूद भी सेंसेक्स जापान, ताइवान, दक्षिणी कोरिया, वियतनाम, और श्रीलंका जैसे देशों से काफी पीछे है. 

Nifty 50 भी रिकॉर्ड पर
इस साल नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने वाला किसी भी देश का पहला इंडेक्स सेंसेक्स है. Nifty में भी आज 0.21% की वृद्धि देखने को मिली जिसके बाद यह 18,856.85 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. YES सिक्योरिटीज में संस्थागत इक्विटी के अध्यक्ष अमर अंबानी ने कहा कि ‘लगभग 8 महीनों के कुल समय के बाद सेंसेक्स अपने अब तक के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड पर पहुंचा है. अगर मानसून खेल खराब न करे तो भारतीय इक्विटी के लिए यह साल काफी फायदेमंद साबित होगा. 

विदेशी इन्वेस्टर्स का योगदान
इस वित्त वर्ष के दौरान अब तक विदेशी इन्वेस्टर्स द्वारा लगभग 8.99 बिलियन डॉलर्स यानी 738.12 बिलियन रूपए भारतीय मार्केट में इन्वेस्ट किए जा चुके हैं. पिछले दो सालों के दौरान विदेशी इन्वेस्टर्स ही नेट विक्रेता थे और वित्त वर्ष 2022 में 1400.10 बिलियन रुपयों का रिकॉर्ड आउटफ्लो दर्ज किया था. मार्च क्वार्टर के दौरान भारत के इकॉनोमिक विकास में काफी तेजी देखने को मिली थी. अब इन्फ्लेशन की रफ्तार में काफी कमी देखने को मिली है जिससे पता चलता है कि देश की इकॉनमी सबसे तेजी से विकास करती इकॉनोमी में से एक है. 
 

यह भी पढ़ें: IPO मार्केट के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? बताएगा BW Businessworld का नया एडिशन!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कमजोर मॉनसून से बढ़ सकती है महंगाई की मार, आर्थिक विकास की रफ्तार पर भी मंडरा रहा खतरा: RBI

आरबीआई की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता की अगुवाई में तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर मॉनसून कृषि उत्पादन, खाद्य कीमतों और आर्थिक गतिविधियों पर असर डाल सकता है.

2 hours ago

क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह मेटा से जुड़े, व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे

Meta ने CRED में किया बड़ा निवेश, कंपनी की वैल्यू 4.5 अरब डॉलर पहुंची

2 hours ago

सोमवार की तेजी के बाद आज कैसा रहेगा बाजार का मूड? जानें किन स्टॉक्स पर रखें नजर

सोमवार को BSE सेंसेक्स 291 अंक की बढ़त के साथ 77,094 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 24,100 के ऊपर 24,103 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

₹860 करोड़ का कोहिनूर सौदा, राज ठाकरे की चुप्पी

एक राजनेता एक रियल एस्टेट सौदे में प्रवेश करता है. एक सरकारी संस्था से जुड़ी वित्तीय कंपनी ₹225 करोड़ का निवेश करती है. फिर वही संस्था ₹135 करोड़ के नुकसान के साथ उस सौदे से बाहर निकलती है.

19 hours ago

Truhome Finance को 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कंपनी के कुल एयूएम में 57.37 प्रतिशत हिस्सा हाउसिंग लोन का है, जबकि 39.22 प्रतिशत हिस्सा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का है. अन्य ऋण उत्पादों की हिस्सेदारी 3.41 प्रतिशत है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

SKF India में बड़ा नेतृत्व बदलाव, मानसा नागराजू बनीं IT और डिजिटलीकरण प्रमुख

मानसा नागराजू, भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व क्षेत्र की डिजिटल रणनीति संभालेंगी.

30 minutes ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

9 minutes ago

कमजोर मॉनसून से बढ़ सकती है महंगाई की मार, आर्थिक विकास की रफ्तार पर भी मंडरा रहा खतरा: RBI

आरबीआई की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता की अगुवाई में तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर मॉनसून कृषि उत्पादन, खाद्य कीमतों और आर्थिक गतिविधियों पर असर डाल सकता है.

2 hours ago

क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह मेटा से जुड़े, व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे

Meta ने CRED में किया बड़ा निवेश, कंपनी की वैल्यू 4.5 अरब डॉलर पहुंची

2 hours ago

सोमवार की तेजी के बाद आज कैसा रहेगा बाजार का मूड? जानें किन स्टॉक्स पर रखें नजर

सोमवार को BSE सेंसेक्स 291 अंक की बढ़त के साथ 77,094 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 24,100 के ऊपर 24,103 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago