✕

होम / बिजनेस / Sensex में आज भी गिरावट रही जारी, HDFC Bank को नुकसान हुआ भारी!

Sensex में आज भी गिरावट रही जारी, HDFC Bank को नुकसान हुआ भारी!

पिछले 4 कारोबारी दिनों के दौरान HDFC बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में लगभग 8% जितनी गिरावट देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

HDFC बैंक (HDFC Bank) का स्टॉक, वैल्यू के मामले में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक है. लेकिन पिछले कुछ दिन इस स्टॉक के लिए काफी खराब बीत रहे हैं. पिछले 3 कारोबारी दिनों से सेंसेक्स (Sensex) में गिरावट का दौर जारी है. माना जा रहा है कि लगातार जारी इस गिरावट की बदौलत HDFC बैंक को लगभग 1 लाख करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है. 

मार्केट कैपिटल में हुई 1 लाख करोड़ की कमी
पिछले 4 कारोबारी दिनों के दौरान HDFC बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में लगभग 8% जितनी गिरावट देखने को मिली है. HDFC बैंक के स्टॉक की कीमतों में 7.98% की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद बैंक के शेयर 1529.20 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे. आपको बता दें कि 15 सितंबर को HDFC बैंक का स्टॉक 1661.90 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुआ था. 15 सितंबर को प्राइवेट क्षेत्र के इस जाने माने बैंक की मार्केट कैपिटल 12,58,989.87 करोड़ रूपए हुआ करती थी. 4 दिनों के दौरान बैंक की मार्किट कैपिटल में लगभग 99,835 करोड़ रुपयों की गिरावट आई है, जिसके बाद बैंक के शेयरों की मार्केट कैपिटल 11,59,154.60 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है.

ब्रोकरेज कंपनियों ने कम किया टारगेट प्राइस
20 सितंबर को बहुत सी ब्रोकरेज कंपनियों ने HDFC बैंक (HDFC Bank) के स्टॉक की टारगेट कीमतों में कटौती की है. हाल ही में HDFC बैंक के एनालिस्टों और संस्थागत इन्वेस्टर्स की एक बैठक हुई थी जिसके बाद बैंक ने जानकारी दी थी कि HDFC लिमिटेड (HDFC Limited) के साथ HDFC बैंक के मर्जर की वजह से बैंक के NPA (नॉन-परफोर्मिंग एसेट्स) में वृद्धि देखने को मिल सकती है. इस बैठक के बाद ही ब्रोकरेज कंपनियों ने बैंक के स्टॉक की टारगेट कीमतों में कटौती करना शुरु कर दिया था. कोटक इक्विटीज ने बैंक के 1925 रूपए के टारगेट प्राइस को कटौती के बाद 1850 रूपए प्रति शेयर कर दिया है.
 
यह भी पढ़ें: दिल्ली में Green Firecrackers की बिक्री पर भी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये फैसला!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

36 seconds ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 hour ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 hour ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

15 hours ago

शेयर बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट, कच्चे तेल की महंगाई से बढ़ी चिंता; सेंसेक्स 124 अंक टूटा

निफ्टी 50 में 0.39% और सेंसेक्स में 0.17% की गिरावट, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 20 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

20 hours ago