होम / बिजनेस / Sensex-Nifty ने लगातार दूसरे दिन बनाया ऑलटाइम हाई, जानिए आज के टॉप 5 गेनर्स और लूजर्स

Sensex-Nifty ने लगातार दूसरे दिन बनाया ऑलटाइम हाई, जानिए आज के टॉप 5 गेनर्स और लूजर्स

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दो दिन से तेजी देखने को मिल रही है. शेयर कारोबारियों के लिए यह अच्छा संकेत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी शेयर बाजार में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला और ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ. इससे पहले सोमवार को भी शेयर बाजार ऑलटाइम हाई पर ही बंद हुआ था. मंगलवार को यह रिकॉर्ड भी टूट गया और बीएसई सेंसेक्स 0.28 प्रतिशत यानी 177.04 अंकों की उछाल के साथ 62,681.84 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 0.30 प्रतिशत यानी 55.30 अंकों की बढ़त के साथ 18618.05 पर बंद हुआ.

3,624 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई
मंगलवार के कारोबार में बीएसई में कुल 3,624 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, जिसमें 1,725 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ बंद हुए, जबकि 1,752 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. 147 कंपनियों के शेयर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ. आज के कारोबार में 164 स्टॉक्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने पिछले 52 सप्ताह का हाई लेवल छू लिया. वहीं, 37 स्टॉक्स ऐसे रहे, जो पिछले 52 सप्ताह के सबसे निचले लेवल पर बंद हुए.

254 कंपनियों के शेयर में लगा अपर सर्किट
आज के कारोबार में 254 ऐसी कंपनियां भी हैं, जिनके शेयर्स ने इतना दमदार प्रदर्शन किया कि अपर सर्किट लग गया. 146 बदनसीब कंपनियां भी रहीं, जिनके शेयर्स में लोअर सर्किट लग गया. रुपये की परफॉर्मेंस की बात करें तो डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 81.72 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

आज के कारोबार के टॉप 5 गेनर्स
आज के कारोबार के टॉप 5 गेनर्स की बात करें तो पहले नंबर पर The New India Assurance Company (NIACL) है, जिसके प्रति शेयर के भाव में 13.75 रुपये की तेजी देखने को मिली और वह 115 रुपये के भाव पर बंद हुआ. दूसरे नंबर पर Gland Pharma है, जो प्रति शेयर 132.85 रुपये की उछाल के साथ 1877.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ. तीसरे नंबर पर Prism Johnson है, जिसके शेयर 8.55 रुपये की उछाल के साथ 129.60 रुपये के भाव पर बंद हुए. चौथे नंबर पर DABUR है, जिसके शेयर 34.50 रुपये की उछाल के साथ 593.10 रुपये के भाव पर बंद हुए. पांचवें नंबर पर EMAMI LTD है, जिसके शेयर 27.45 रुपये की उछाल के साथ 473.50 रुपये के भाव पर बंद हुए.

आज के कारोबार के टॉप 5 लूजर्स
आज के कारोबार का सबसे बड़ा लूजर Laurus labs रहा, जिसके शेयर 9.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 408.60 रुपये के भाव पर बंद हुए. दूसरे नंबर पर Bajaj Holdings and Investment LTD रहा, जिसके शेयर 5.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6024 रुपये के भाव पर बंद हुए. Aegis Logistics Ltd तीसरे नंबर पर रहा, जिसके शेयर 4.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 316.90 रुपये के भाव पर बंद हुए. चौथे नंबर पर Elgi Equipment Ltd है, जिसके शेयर 4.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 470.40 रुपये के भाव पर बंद हुए. पांचवें नंबर का लूजर Responsive Industries Ltd रहा, जिसके शेयर 4.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 140.50 रुपये के भाव पर बंद हुए.

VIDEO : गूगल पर नौकरी के लिए व्यक्ति ने बनाया अनूठा रिज्यूमे, सोशल मीडिया पर हो रही है वाह-वाह


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

3 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago