होम / बिजनेस / सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतने हजार पार हुआ आंकड़ा
सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतने हजार पार हुआ आंकड़ा
शेयर बाजार में ऐसा कम ही होता है जब ज्यादातर शेयरों में मुनाफा देखने को मिलता हो, जबकि सिर्फ 2 शेयरों में गिरावट देखने को मिली.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
सोमवार को सेंसेक्स ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया. निफ्टी जहां 20 हजार के पार बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स एक बार फिर 67000 के आंकड़े पर जाकर बंद हुआ. आज बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखने को मिली, सबसे ज्यादा तेजी सर्विसेज, टेलीकम्यूनिकेशन, यूटिलिटी और पॉवर शेयरों में देखने को मिली. बाजार में आज निवेशक कोई 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने में कामयाब रहे.
कितने पर बंद हुआ निफ्टी, बीएसई और एनएसई
बाजार में दिनभर दिखी तेजी के बाद सभी इंडेक्स हरे कलर में देखने को मिले. बीएसई सेंसेक्स जहां 528.17 अंक बढ़कर .79 फीसदी के साथ 67127.08 पर बंद हुआ वहीं दूसरी ओर 50 शेयरों वाला सूचकांक एनएसई 176.40 अंक बढ़कर .89 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 19996.35 पर बंद हुआ.
निवेशकों की रकम में हुआ इतना इजाफा
सोमवार को बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 324.25 लाख करोड़ रुपये हो गया. यही मार्केट कैप 8 सितंबर शुक्रवार को 320.94 करोड़ रुपये था. अगर शुक्रवार के मुकाबले आज की स्थिति देखें तो उसमें 3.31 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसे ऐसे भी कहा जा सकता है बाजार में निवेश करने वालों की जेब में 3 लाख करोड़ से ज्यादा गए है. वहीं सेंसेक्स में आज सिर्फ 2 शेयर ऐसे रहे जो नेगेटिव या कहें रेड निशान पर बंद हुए. इनमें एल एंड टी के शेयर में 0.27 फीसदी की सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, जबकि बजाज फाइनेंस का शेयर 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ.
इन शेयरों में देखने को मिली तेजी
वहीं शेयर बाजार में जिन शेयरों में तेजी देखने को मिली उनमें 28 शेयर शामिल रहे. इनमें प्रमुख तौर पर पॉवर ग्रिड के शेयरों में 2.18 प्रतिशत की तेजी, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक और एचसीएल टेक जैसी कंपनियों के शेयर शामिल हैं. ये करीब 1.99 प्रतिशत से लेकर 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए. एक्सचेंज पर कुल 3942 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 2914 शेयर तेजी के साथ बंद हुए जबकि 1658 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. जबकि 170 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए. यही नहीं 370 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान 52 हफ्तों के अपने हाई लेवल को छुआ है.
टैग्स