✕

होम / बिजनेस / इस एयरलाइन के सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह ?

इस एयरलाइन के सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह ?

स्पाइसजेट के दो सीनियर अधिकारियों ने छोड़ी कंपनी, 7% से ज्यादा टूटा शेयर, दोनों अधिकारी शुरू कर सकते हैं एयरलाइन बिजनेस !

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्तीय संकट और कानूनी लड़ाई का सामना कर रही एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को झटका लगा है. स्पाइसजेट की चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर (CCO) शिल्पा भाटिया और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) अरुण कश्यप ने इस्तीफा दे दिया है. दो सीनियर अधिकारियों के इस्तीफे के चलते स्पाइसजेट के शेयर में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

एयरलाइन बिजनेस शुरू कर सकते हैं दोनों अधिकारी !

मीडिया रिपोर्ट्स से ऐसी खबरें आ रही हैं कि ये दोनों अधिकारी मिलकर एक नया चार्टर एयरलाइन बिजनेस शुरू करेंगे. अक्टूबर 2023 में इन दोनों के लाइफ पार्टनर्स द्वारा मिलकर सिरियस इंडिया एयरलाइन्स नाम से एक नई कंपनी बनाने की खबरें सोशल मीडिया पर आई थीं. तब स्पाइसजेट ने कहा था कि सीरियस एयरलाइन स्पाइसजेट के कंसेंट के बिना आगे कुछ नहीं करेगी. अभी ये दोनों अधिकारी स्पाइसजेट में नोटिस पीरियड पर हैं, जो 31 मार्च को खत्म होगा.

अरुण कश्यप ने 2022 में भी छोड़ी थी कंपनी

COO अरुण कश्यप इससे पहले भी 2022 में स्पाइसजेट छोड़कर एयर इंडिया में चीफ ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर के पद पर ज्वॉइन कर लिया था, लेकिन एक साल के भीतर एयर इंडिया छोड़ फिर से स्पाइसजेट में शामिल हो गए थे. अरुण कश्यप जेट एयरवेज और ओमान एयर में काम कर चुके हैं. इससे पहले वे स्पाइसजेट में चीफ प्रोग्राम एंड ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे. 

इस्तीफे से शेयर में आई भारी गिरावट

दो सीनियर अधिकारियों के इस्तीफे की खबर के चलते स्पाइसजेट के शेयर में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है. शुरुआती कारोबार में स्पाइसजेट का शेयर 6.82 फीसदी या 4.25 रुपये गिरकर 56.45 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 3,859.67 करोड़ रुपये रह गया है. स्पाइसजेट का शेयर (SpiceJet Share Price) पिछले एक महीने में 11.99% गिरा है. 

₹2,241.50 करोड़ रुपए जुटाने में लगी है कंपनी

11 जनवरी को, एयरलाइन के शेयरधारकों ने इक्विटी और वारंट जारी करके टोटल 2,241.50 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दी थी. इसमें 58 संस्थाओं को इक्विटी जारी करके 1,591.5 करोड़ रुपए और पांच को प्रिफ्ररेंशियल बेसिस पर वारंट इश्यू करके 650 करोड़ रुपए फंड जुटाना था. इसके बाद 22 फरवरी को कंपनी ने इक्विटी और वारंट के प्रिफ्ररेंशियल इश्यू के जरिए 316 करोड़ रुपए का फंड रेज किया था. इससे पहले एयरलाइन ने 26 जनवरी को 744 करोड़ का फंड एयरलाइन में इन्फ्यूज किया गया था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

23 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

23 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.