✕

होम / बिजनेस / SEBI की 12 सितंबर को अहम बैठक: MF, IPO और विदेशी निवेश नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी

SEBI की 12 सितंबर को अहम बैठक: MF, IPO और विदेशी निवेश नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी

SEBI की इस बोर्ड मीटिंग भारतीय पूंजी बाजार के लिए कई मायनों में अहम साबित हो सकती है. इससे ना सिर्फ निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि भारतीय वित्तीय प्रणाली की वैश्विक प्रतिस्पर्धा भी मजबूत होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago


भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) 12 सितंबर को अपनी बोर्ड मीटिंग में म्युचुअल फंड, IPO, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs), और अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIFs) से जुड़े कई अहम सुधारों को मंजूरी दे सकता है. यह चालू वित्त वर्ष की दूसरी और चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय के कार्यकाल में तीसरी बोर्ड बैठक होगी. पांडेय पहले भी "उचित नियमन" पर जोर दे चुके हैं.

म्युचुअल फंड के लिए नॉन-कोर बिजनेस में निवेश का रास्ता खुलेगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार SEBI म्युचुअल फंड्स को नॉन-कोर बिजनेस में निवेश की अनुमति देने पर विचार कर रहा है. रेगुलेशन 24B में ढील के तहत, AMCs को ऐसे फंड्स को मैनेजमेंट और एडवाइजरी सेवाएं देने की इजाजत मिल सकती है जो विदेशी संस्थाओं द्वारा बनाए गए हों, भले ही वे ब्रॉड-बेस्ड न हों.

इससे फैमिली ऑफिस फंड्स के प्रबंधन और ग्लोबल फंड डिस्ट्रीब्यूशन को बढ़ावा मिल सकता है. साथ ही, म्युचुअल फंड स्कीम के वर्गीकरण की भी समीक्षा की संभावना है.

बड़े IPOs के लिए डिल्यूशन नियमों में राहत

SEBI बोर्ड मीटिंग में बड़े IPO लाने वाली कंपनियों को राहत देने की तैयारी है. बाजार नियामक ऐसे इश्यूज़ के लिए डिल्यूशन के नियमों में ढील दे सकता है और 25% न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) की समय-सीमा को आगे बढ़ाने की अनुमति दे सकता है. इन प्रस्तावों से रिलायंस जियो इन्फोकॉम जैसी कंपनियों को फायदा हो सकता है, जिसने हाल ही में IPO की संभावनाओं पर चर्चा शुरू की है.

MIIs की गवर्नेंस को पारदर्शी बनाने की पहल

मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन (MIIs) की गवर्नेंस को लेकर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं. SEBI कार्यकारी निदेशकों की नियुक्ति, भूमिका और जिम्मेदारियों के स्पष्ट विभाजन पर जोर दे सकता है. यह कदम स्टेकहोल्डर्स की ओर से जताई गई चिंताओं के बाद उठाया जा सकता है.

SWAGAT-FI को मिल सकती है हरी झंडी

FPIs को लेकर SEBI सिंगल-विंडो सिस्टम SWAGAT-FI को मंजूरी दे सकता है. यह सिस्टम सॉवरेन फंड्स, सरकारी संस्थाओं और रेगुलेटेड पब्लिक फंड्स जैसी कम जोखिम वाली कैटेगरी के लिए बनाया गया है. SWAGAT-FI कागजी प्रक्रिया, लागत और अनुपालन के बोझ को कम करेगा.

इसके अलावा, SEBI भारतीय निवासी गैर-व्यक्तियों (resident Indian non-individuals) को GIFT City में स्थित रिटेल स्कीम्स को FPI के तौर पर रजिस्टर करने की इजाजत भी दे सकता है.

AIF में लार्ज वैल्यू फंड्स को लेकर प्रस्ताव

SEBI की मीटिंग में अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIFs) के संदर्भ में भी कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं. लार्ज वैल्यू फंड्स में निवेश कर रहे मान्यता प्राप्त निवेशकों को अधिक लचीलापन देने और उनके लिए अलग स्पेशल AIF कैटेगरी बनाने पर विचार हो रहा है.

SEBI से कोई आधिकारिक जवाब नहीं

खबर लिखे जाने तक SEBI को भेजे गए सवालों का कोई औपचारिक जवाब नहीं मिला है. हालांकि, बाजार से जुड़े विशेषज्ञों की निगाहें अब 12 सितंबर को होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं, जिससे भारतीय पूंजी बाजार में बड़े बदलाव संभव हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

13 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

14 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

14 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

1 day ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

14 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

8 hours ago