✕

होम / बिजनेस / SEBI का बड़ा फैसला, सख्त किए SME IPO के नियम, अब नहीं होगा निवेशकों से खिलवाड़

SEBI का बड़ा फैसला, सख्त किए SME IPO के नियम, अब नहीं होगा निवेशकों से खिलवाड़

सेबी की ओर से नियमों को सख्त करने का मकसद निवेशकों के हितों की रक्षा करते हुए अच्छे ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ वाले SME को जनता से फंड जुटाने का अवसर देना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में रेगुलेट करने वाली संस्था SEBI ने SME IPO को लेकर नियमों को सख्त कर दिया है. एसएमई आईपीओ में प्रॉफिट को जोड़ा गया है और प्रमोटर्स के बिक्री प्रस्ताव (OFS) को लेकर 20 प्रतिशत की सीमा तय की गई है. नियमों को सख्त करने का उद्देश्य निवेशकों के हितों की रक्षा करते हुए अच्छे 'ट्रैक रिकॉर्ड' वाले SME को लोगों के पैसे जुटाने का अवसर देना है. अगर अच्छे एसएमई आईपीओ आएंगे तो निवेशकों के फंसने की संभावना कम होगी.

सेबी ने क्या कहा?

सेबी की ओर से यह कदम SME आईपीओ की बढ़ती संख्या के बाद उठाया गया है, जिसने महत्वपूर्ण निवेशक भागीदारी को बढ़ावा दिया है. सेबी ने प्रॉफिट नियमों के संबंध में कहा कि आईपीओ लाने की योजना बनाने वाले SME का पिछले 3 साल वित्त वर्ष में से कम से कम दो के लिए न्यूनतम परिचालन लाभ (ब्याज, मूल्यह्रास और कर या ईबीआईटीडीए से पहले की कमाई) 1 करोड़ रुपये होनी जरूरी है.

20 फीसदी तक सीमित की गई लिमिट

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की 4 मार्च को एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके अनुसार SME IPO के तहत स्टॉक होल्डर्स को बिक्री पेशकश के तहत अपनी हिस्सेदारी बेचने को कुल आईपीओ साइज के 20 प्रतिशत पर सीमित किया गया है. इसका मतलब है कि अब SME आईपीओ के तहत 20 फीसदी से ज्यादा ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए शेयर नहीं जारी किए जा सकते हैं. इसके अलावा, विक्रेता शेयरधारकों को अपनी मौजूदा होल्डिंग्स के 50 प्रतिशत से अधिक बिक्री की अनुमति नहीं होगी.

सेबी ने लॉट साइज भी बढ़ाया

कॉरपोरेट अनुपालन फर्म एमएमजेसी एंड एसोसिएट्स के संस्थापक और साझेदार मकरंद एम जोशी ने कहा, 'इसके अलावा सेबी ने एसएमई आईपीओ के लिए न्यूनतम एप्लीकेशन साइज को बढ़ाकर दो लॉट कर दिया है. इससे SME IPO को लेकर अनावश्यक अटकलों पर विराम लगेगा. इससे भोले-भाले निवेशकों के हितों की रक्षा करने में मदद मिलेगी, जो आमतौर पर शेयर की बढ़ती कीमत को देखकर निवेश करते हैं.'

एसएमई आईपीओ में सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्य (जीसीपी) के लिए आवंटित राशि कुल निर्गम आकार का 15 प्रतिशत या 10 करोड़ रुपये, जो भी कम हो, पर सीमित की गई है. सेबी के अनुसार, एसएमई आईपीओ से मिले इनकम का उपयोग प्रर्वतकों, प्रवर्तक समूह या संबंधित पक्षों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए करने की अनुमति नहीं होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

12 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

16 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

18 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

18 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

11 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

12 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

12 hours ago