✕

होम / बिजनेस / SEBI का आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स पर एक्शन, लगाया इतने लाख का जुर्माना

SEBI का आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स पर एक्शन, लगाया इतने लाख का जुर्माना

राठी ग्रुप की कंपनी Anand Rathi Share and Stock Brokers के आईपीओ आवेदन को खारिज कर दिया था, वहीं अब नियमों के उल्लंघन के मामले में जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

SEBI ने ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी पर नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. सेबी की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि कंपनी को फंड्स के गलत तरीके से इस्तेमाल के मामले में कंपनी को दोषी पाया गया है. इससे पहले 20 जनवरी को सेबी ने आनंद राठी ब्रोकरेज ग्रुप की कंपनी आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स की तरफ से आईपीओ की मंजूरी के लिए दायर DRHP को खारिज कर दिया था.

कंपनी ने पिछले वर्ष दिसंबर में आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट (DRHP) जमा कराया था. लेकिन, बाजार नियामक सेबी ने बिना कोई कारण बताए कंपनी के आईपीओ आवेदन को खारिज कर दिया था. अब 10 दिन बाद कंपनी के खिलाफ फंड्स के दुरुपयोग के मामले में कार्रवाई की गई है.

एक्सचेंजों की जांच के बाद आया आदेश

सेबी का यह आदेश सेबी स्टॉक एक्सचेंजों और डिपॉजिटरी की तरफ से मिलकर 25 नवंबर, 2021 से 15 दिसंबर, 2021 के दौरान की गई जांच के नतीजों के आधार पर आया है. BSE-NSE और डिपॉजिटरी ने रजिस्टर्ड स्टॉक ब्रोकर के तौर पर आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड की अकाउंट बुक और अन्य रिकॉर्डों की जांच की, जिसमें सामने आया कि फर्म ने फंड्स का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है.

फंड्स का कैसे गलत इस्तेमाल हुआ

एक्सचेंजों व डिपॉजिटरी की तरफ से की गई जांच के आधार पर सेबी ने अपनी जांच में पाया कि ब्रोकरेज फर्म ने क्रेडिट बैलेंस क्लाइंट के फंड का इस्तेमाल डेबिट बैलेंस क्लाइंट को रकम चुकाने या अपने खुद के काम लिया. सेबी के नियमों के मुताबिक कोई भी ब्रोकर किसी क्लाइंट के क्रेडिट फंड का इस्तेमाल किसी दूसरे उद्देश्य के लिए नहीं कर सकता है. सेबी की जांच के मुताबिक दुरुपयोग की गई राशि 22.07 लाख से 16.36 करोड़ के बीच में रही है. जांच की अवधि के दौरान ब्रोकरेज फर्म ने कई बार इस तरह नियमों का उल्लंघन कर क्लाइंट के क्रेडिट बैलेंस का इस्तेमाल दूसरे क्लाइंट्स के डेबिट ऑब्लिगेशन पूरा करने में किया.

कितने का लगा जुर्माना

सेबी ने जांच में ब्रोकरेज फर्म को फंड के गलत इस्तेमाल का दोषी पाए जाने के बाद 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही 45 दिन के भीतर यह जुर्माना जमा कराने के लिए कहा गया है. अगर फर्म इस आदेश पालन नहीं करती है, तो सेबी की तरफ से और कठोर कार्रवाई की जा सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

24 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

44 minutes ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

3 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

3 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें