होम / बिजनेस / 250 रुपए से होगी SIP की शुरुआत? Mutual Funds के साथ SEBI कर रहा है बात!
250 रुपए से होगी SIP की शुरुआत? Mutual Funds के साथ SEBI कर रहा है बात!
छोटी SIP से वित्तीय समावेशन में काफी सुधार हो सकता है और भारतीय इक्विटी मार्केटों को लचीलापन भी मिलेगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
‘पैसे बचाना एक कला है’ ये डायलॉग तो आपने जरूर सुना होगा, लेकिन पैसे बचाने से ज्यादा बड़ी कला, पैसे को सही जगह इन्वेस्ट करना है. अगर म्युचुअल फंड्स SIP (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में सही तरीके से इन्वेस्ट किया जाए तो आपको शानदार रिटर्न्स प्राप्त हो सकते हैं. अब SIP को ज्यादातर लोगों तक पहुंचाने के लिए SEBI म्युचुअल फंड्स के साथ बातचीत कर रहा है और जल्द ही आपको 250 रुपए से शुरू होने वाली SIP भी देखने को मिल सकती है.
250 रुपए की SIP
ये जानकारी खुद SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने दी है. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि म्युचुअल फंड्स में छोटी SIP की बदौलत वित्तीय समावेशन में काफी सुधार हो सकता है और भारतीय इक्विटी मार्केटों को लचीलापन प्रदान करने के साथ-साथ यह भविष्य में विकास के लिए भी काफी बुनियादी कदम साबित हो सकता है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय मार्केट रेगुलेटर SEBI म्युचुअल फंड हाउस के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि इंडस्ट्री के लिए 250 रुपए की SIP को संभव बनाया जा सके.
SIP से इस तरह होता है इन्वेस्टमेंट
SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने कहा कि हम जांच रहे हैं कि लागत कितनी होगी और 250 रुपए प्रतिमाह वाली SIP को संभव एवं सुविधाजनक बनाने के लिए SEBI क्या कर सकता है? अगर ऐसा होता है तो यह वैसा ही होगा जैसा हिंदुस्तान युनीलीवर द्वारा शैम्पू के शेशे बनाकर किया गया था. इससे वित्तीय समावेशन तो बढ़ेगा ही साथ ही हमारी मार्केटों को मजबूती भी मिलेगी. आपको बता दें कि SIP, नियमित इन्वेस्टमेंट के मूल के आधार पर काम करता है. यह RD की तरह ही होता है जहां आप हर महीने एक नियमित राशि इन्वेस्ट करते हैं. बस SIP में यह पैसा इकट्ठा होने की बजाय म्युचुअल फंड्स में इन्वेस्ट किया जाता है और आपको समय-समय पर, मासिक या तिमाही के आधार पर, इसमें इन्वेस्ट किया जा सकता है.
AUM में हुई वृद्धि
AMFI (भारतीय म्युचुअल फंड्स एसोसिएशन) द्वारा जारी किये गए डेटा के अनुसार म्युचुअल फंड इंडस्ट्री का AUM यानी एसेट अंडर मैनेजमेंट नवंबर में बढ़कर 49.04 ट्रिलियन रुपयों पर पहुंच गया है. नवंबर के दौरान बेंचमार्क सूचकांकों ने नए रिकॉर्ड प्राप्त किये हैं और इसी वजह से म्युचुअल फंड इंडस्ट्री के AUM में वृद्धि देखने को मिली थी. SIP प्रदान करने वाले बहुत से लोग 100 रुपए प्रतिमाह जैसे विकल्प भी प्रदान कर रहे हैं लेकिन क्या इस स्तर पर इंडस्ट्री के हिसाब से SIP संभव भी है या नहीं, यह साफ नहीं है.
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली शराब घोटाले में एक दुसरे के विरोध में नजर आ रहे हैं CBI और ED!
टैग्स