✕

होम / बिजनेस / Motilal Oswal पर SEBI की बड़ी कार्रवाई, लगाई पेनाल्टी; जांच में मिली ये गड़बड़ियां

Motilal Oswal पर SEBI की बड़ी कार्रवाई, लगाई पेनाल्टी; जांच में मिली ये गड़बड़ियां

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड पर बाजार नियामक सेबी ने सात लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. जानिए क्या है ये पूरा मामला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाजार नियामक सिक्युरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) पर 7 लाख जुर्माना लगाया है. मामला अप्रैल 2021 से जून 2022 के बीच है, जब नियामक ने कंपनी पर इंस्पेक्शन किया था. इंस्पेक्शन के दौरान मिली खामियों की वजह से सेबी ने ये जुर्माना लगाया है. सेबी ने मोतीलाल ओसवाल कंपनी को अक्टूबर 08, 2022, मार्च 23, 2023 और नवंबर 20, 2023 को चिट्ठी लिखकर इन खामियों के बारे में बताया था.

मोतीलाल ओसवाल से मांगा गया था जांच

सेबी के सर्कुलर के मुताबिक सेबी ने मोतीलाल ओसवाल के खिलाफ जांच स्टॉक एक्सचेंज और डिपॉजिटरी (जैसे CDSL, NSDL) के साथ मिलकर की थी. कंपनी ने कुछ ऐसे नियमों का पालन नहीं किया था, जिनसे निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहता है. मोतीलाल ओसवाल कंपनी ने सेबी की चिट्ठियों का जवाब अक्टूबर 31, 2022, अप्रैल 5, 2023, और जनवरी 08, 2024 को दिया. सेबी के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल कंपनी के जवाबों और जांच के आधार पर सेबी को लगा कि कंपनी ने कुछ नियम तोड़े हैं.

क्या मिली थी खामियां?

सेबी की जांच में पाया गया कि मोतीलाल ओसवाल ने कैश मार्केट, F&O और करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में मार्जिन की गलत रिपोर्टिंग और कम संग्रह किया था. कंपनी ने 57 मामलों में कैश एंड कैश इक्विवेलेंट बैलेंस का साप्ताहिक डेटा भी गलत तरीके से अपलोड किया था.  इसके अलावा, MOFSL ने क्रेडिट बैलेंस क्लाइंट की सिक्युरिटी को 'क्लाइंट अनपेड सिक्योरिटीज अकाउंट' में ट्रांसफर कर दिया था, जो सेबी के नियमों का उल्लंघन है.

45 दिन के अंदर भरना होगा जुर्माना

सेबी को जांच में पता चला कि मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस ने अपने बैंक के खातों का हिसाब-किताब सही तरीके से नहीं रखा था. बैंक की किताबों में लेन-देन की पूरी जानकारी ठीक से नहीं लिखी गई थी और कई जगह एक ही वाउचर नंबर को बार-बार इस्तेमाल किया गया था. सेबी ने कंपनी को इस आदेश की प्राप्ति के 45 दिनों के भीतर जुर्माने की राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

20 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

23 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 day ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

43 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

24 minutes ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

4 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

3 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

3 hours ago