होम / बिजनेस / SEBI ने शेयर बाजार संचालकों पर की कार्रवाई, इतने ठिकानों पर हुई छापेमारी 

SEBI ने शेयर बाजार संचालकों पर की कार्रवाई, इतने ठिकानों पर हुई छापेमारी 

सेबी की ओर से इससे पहले 15 जून और 18 जून को भी छापेमारी की जा चुकी है लेकिन उसके बाद आगे की जांच को ठंडे बस्‍ते में डाल दिया गया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सेबी की ओर से कई शेयर बाजार संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई. ये कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की गई जो शेयरों की कीमत में हेराफरी करने के साथ गैरकानूनी तरीके से छोटी कंपनियों के शेयरों को बेचने की कोशिश कर रहे थे. सेबी ने ऐसे 100 संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है. छापेमारी की इस प्रक्रिया में निगरानी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. 

क्‍यों हुई ये छापेमारी? 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दरअसल पिछले कुछ समय से कई छोटी कंपनियों के शेयरों की कीमत अपर सर्किट के दायरे में आ रही थी. इस बात को नोटिस करते हुए सेबी ने पाया कि हो ये रहा है कि कई ऑपरेटर निवेशकों को लुभाने के लिए अपने व्‍हाटस एप और टेलीग्राम जैसे चैनलों से जोड़ रहे और उन्‍हें वहां छोटी कंपनियों में निवेश करने की सलाह दे रहे हैं. ये आपरेटर खुदरा निवेशकों को इस तरह की सलाह दे रहे हैं. सेबी की जांच में ये भी पता चला था कि ये लोग उन कंपनियों के स्‍टॉक्‍स जमा करते हैं जिन कंपनियों के बारे में कम जानकारी उनलब्‍ध होती है, उन्‍हें खुदरा निवेशकों को बेच देते हैं. 

6 महीने में सेबी की ये दूसरी रेड 
6 महीने में सेबी की ये इस तरह के ऑपरेटरों के खिलाफ की गई दूसरी कार्रवाई है. इससे पहले जून में जो कार्रवाई की गई थी वो उन ऑपरेटरों के खिलाफ की गई थी जो विदेशी पोर्टफोलियो वाले निवेशकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे. सेबी ने इस संबंध में एक बड़े बाजार ऑपरेटर से जुड़े 6 ठिकानों पर छापेमारी की थी. हालांकि आदेश जारी करने के मामले में सेबी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और इसका कोई कारण भी नहीं बताया गया. जून में जिन 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी उनमें पांच कोलकाता के थे और एक मुंबई का था. 

पिछले छापों के बाद सेबी की खामोशी 
सेबी की ओर से इससे पहले 15 जून और 18 जून को छापेमारी की गई थी. लेकिन उसके बाद इस मामले में आगे की जाने वाली कार्रवाई को ठंडे बस्‍ते में डाल दिया गया. सामान्‍य तौर पर सेबी रेड के बाद और पहले एक एक्‍स पार्टी ऑर्डर जारी करती है. यदि एकत्र की गई जानकारी रैकेट में शामिल संस्थाओं के खिलाफ गंभीर प्रकृति की है तो पक्षों के लिए अदालत जैसी सुनवाई बाद की तारीख में आयोजित की जाती है. लेकिन जून में छापेमारी के बाद सेबी की ओर से कोई अनुवर्ती कार्रवाई नहीं देखी गई, जो कई विशेषज्ञों के लिए भ्रमित करने वाली थी.   

ये भी पढें: भारत की परफॉर्मेंस पर क्‍यों फिदा हुआ IMF? कह डाली ये बात
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

46 minutes ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

3 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

4 hours ago

2036 तक भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री के अनुसार, वर्तमान में भारत की करीब 31 फीसदी आबादी मिडिल क्लास में शामिल है. वर्ष 1995 से इस वर्ग की आबादी में औसतन 6.3 फीसदी सालाना वृद्धि दर्ज की गई है.

4 hours ago

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

5 hours ago


बड़ी खबरें

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

3 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

14 minutes ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

46 minutes ago

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.

5 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

4 hours ago