होम / बिजनेस / SEBI ने वापस लिया Brickworks Ratings के लाइसेंस को रद्द करने का फैसला!

SEBI ने वापस लिया Brickworks Ratings के लाइसेंस को रद्द करने का फैसला!

`SEBI ने वापस लिया Brickworks Ratings के लाइसेंस को रद्द करने का फैसला!

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय मार्केट रेगुलेटर SEBI ने हाल ही में अपना एक बड़ा फैसला वापस ले लिया है. खबर आ रही है कि ब्रिकवर्क्स रेटिंग्स (Brickworks Ratings) का लाइसेंस कैंसल करने का फैसला SEBI द्वारा वापस ले लिया गया है. पहले आदेश देते हुए SEBI ने ब्रिकवर्क्स रेटिंग्स का लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया था, जिसके बाद रेटिंग्स एजेंसी ने SAT (सिक्योरिटीज अपील ट्रिब्यूनल) में SEBI के फैसले के खिलाफ अर्जी दायर की थी. 

क्या है पूरा मामला?
जून 2023 के दौरान SAT ने SEBI को आदेश दिया था कि वह अपने फैसले में सुनाई गई पेनल्टी की मात्रा के बारे में एक बार फिर से विचार करे. SAT के आदेश के बाद SEBI ने फैसला किया कि वह कुछ प्रतिबंधों के साथ ब्रिकवर्क्स रेटिंग्स (Brickworks Ratings) को काम करने की इजाजत देगा और कंपनी के लाइसेंस को रद्द नहीं करेगा. अब SEBI ने ब्रिकवर्क्स रेटिंग्स को आदेश देते हुए कहा है कि वह नए क्लाइंट्स को खुद से जोड़ नहीं सकते और आने वाले 6 महीनों तक पुराने क्लाइंट्स से नए ऑर्डर भी नहीं ले सकते. इसके साथ ही SEBI ने कंपनी को यह आदेश भी दिया है कि वह अपने बेस को बड़ा करे और बोर्ड मेंबर्स की संख्या को बढ़ाकर 9 कर ले. 

आदेश में ये जरूरी बातें भी हैं शामिल
SEBI द्वारा दी गए आदेश में यह भी स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि ब्रिकवर्क्स रेटिंग्स (Brickworks Ratings) के बोर्ड में शामिल होने वाले नए मेंबर्स, जो स्वतंत्र तौर पर डायरेक्टर या फिर नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, वह कंपनी की फाउन्डिंग मैनेजमेंट से किसी भी तरह से संबंधित न हों. SEBI द्वारा दिए गए आदेश में यह भी कहा गया है कि कंपनी यह सुनिश्चित करे कि CRO (चीफ रेटिंग ऑफिसर) को क्रेडिट रेटिंग और रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव हो और साथ ही CRO कंपनी से संबंध न रखने वाली किसी इकाई द्वारा करवाई गई ट्रेनिंग का हिस्सा भी होना चाहिए. साथ ही कंपनी को आने वाले तीन महीनों के भीतर एक स्वतंत्र CEO को नियुक्त करना होगा. आपको बता दें कि 2005 में कंपनी की शुरुआत से ही इसकी CEO संगीता कुलकर्णी हैं.

इतने समय में पूरा करें आदेश
SEBI द्वारा दी गए आदेशों के अनुरूप परिवर्तन करने के लिए कंपनी को 5 महीनों का समय दिया गया है. SEBI ने यह भी कहा है कि आने वाले 6 महीनों के भीतर ही कंपनी का रिव्यु भी पूरा कर लिया जाएगा. अक्टूबर 2022 में SEBI ने ब्रिकवर्क्स रेटिंग्स (Brickworks Ratings) का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था और कंपनी को आदेश दिया गया था कि वह 6 महीनों के भीतर अपने ऑपरेशंस को पूरी तरह बंद कर ले. कंपनी पर रेटिंग प्रक्रिया का उल्लंघन करने और डिस्क्लोजर जैसे आरोप लगाए गए थे.
 
यह भी पढ़ें: तैयार रखें पैसा, खुलने वाला है Signature Global India का आईपीओ 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

19 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

20 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

22 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

23 hours ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

23 hours ago

बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

19 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

20 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

23 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.