होम / बिजनेस / फिर चर्चा में भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी, जानें आखिर क्या है वजह?

फिर चर्चा में भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी, जानें आखिर क्या है वजह?

चोकसी गीतांजलि जेम्‍स का चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर था. वह एक और भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी का रिश्तेदार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल, सिक्‍योरिटी एंड एक्‍सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने चोकसी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे 10 साल के लिए बैन कर दिया है. यानी चोकसी अब सिक्‍योरिटी बाजार में 10 सालों तक ट्रेडिंग नहीं कर पाएगा. इसके साथ ही उस पर 5 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि चोकसी को जुर्माने की रकम 45 दिनों के भीतर जमा करानी होगी.

नीरव मोदी से है रिश्ता
बाजार नियामक SEBI ने यह कार्रवाई गीतांजलि जेम्‍स लिमिटेड के शेयरों में फर्जी तरीके से कारोबार करने को लेकर की है. चोकसी गीतांजलि जेम्‍स का चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर था और समूह के प्रवर्तकों में भी शामिल था. बता दें कि चोकसी एक अन्‍य भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी का मामा है. दोनों पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 14 हजार करोड़ के लोन फर्जीवाड़े का आरोप है. चोकसी इस वक्त एंटीगुआ और बरबूडा में है.  

काफी पुराना है मामला
सेबी ने गीतांजलि जेम्‍स के शेयर बाजार में कारोबार को लेकर जुलाई 2011 से जनवरी 2012 के बीच जांच की थी. इसके बाद चोकसी को मई, 2022 में कारण बताओ नोटिस भेजा गया, जिसमें उसे गलत तरीके से ट्रेडिंग का दोषी पाया गया. सेबी ने जांच में पाया कुल 21 संदिग्ध संस्थाएं कॉमन टेलीफोन नंबरों, कॉमन पते, कॉमन ई-मेल आईडी और धन के हस्तांतरण के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ी थीं.

होता रहा नियमित लेनदेन 
गीतांजलि जेम्स और संदिग्ध संस्थाओं के बैंक स्टेटमेंट का विश्लेषण में यह पाया गया कि कंपनी लेयरिंग के माध्यम से ऐसी सभी संदिग्ध संस्थाओं को फंड ट्रांसफर और उनसे फंड प्राप्त कर रही थी. सेबी ने बताया कि चोकसी के आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट से पता चलता है कि गीतांजलि जेम्स के बैंक खाते में और उससे बड़ी मात्रा में नियमित लेनदेन होते थे. उसने गीतांजलि जेम्‍स के शेयरों को गलत तरीके से बाजार में पेश किया था. इस वजह से उसे ट्रेडिंग से 10 सालों के लिए बैन किया जा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

8 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago