✕

होम / बिजनेस / Jio और BlackRock को सेबी ने दी गुड न्यूज, म्यूचुअल फंड कारोबार में एंट्री की मिली मंजूरी

Jio और BlackRock को सेबी ने दी गुड न्यूज, म्यूचुअल फंड कारोबार में एंट्री की मिली मंजूरी

Jio और BlackRock ने जुलाई, 2023 में एक-दूसरे से हाथ मिलाया था. उन्होंने अक्टूबर, 2023 में सेबी के पास लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) और ब्लैकरॉक (BlackRock) के जॉइंट वेंचर को भारत में म्यूचुअल फंड क्षेत्र में एंट्री के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी. म्युचुअल फंड के पास फिलहाल 66 लाख करोड़ रुपये के एसेट हैं.

दोनों ने 2023 में एक-दूसरे से मिलाया था हाथ

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा ब्लैकरॉक फाइनेंशियल मैनेजमेंट के साथ उनके ज्वॉइंट वेंचर से म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में एंट्री की सैद्धांतिक मंजूरी 3 अक्टूबर को मिल गई है. कंपनी के अनुसार, Jio और BlackRock को अंतिम मंजूरी सभी जरूरी कागजात उपलब्ध कराने के बाद SEBI देगा. दोनों कंपनियों ने जुलाई, 2023 में एक-दूसरे से हाथ मिलाया था. साथ ही उन्होंने अक्टूबर, 2023 में SEBI के पास लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था. दोनों कंपनियों ने ऐलान किया था कि वह करीब 30 करोड़ डॉलर एसेट मैनेजमेंट बिजनेस में लगाएंगे. दोनों कंपनियां 15-15 करोड़ डॉलर ज्वॉइंट वेंचर में लगाएंगी.

सस्ते और टिकाऊ निवेश विकल्प कराएंगे उपलब्ध 

BlackRock के इंटरनेशनल हेड रैचल लॉर्ड ने कहा कि हम इस मंजूरी मिलने से खुश हैं. हम भारत के करोड़ों लोगों को सस्ते और टिकाऊ निवेश विकल्प उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश करेंगे. हम जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ मिलकर भारत को बचत करने वाले देश से निवेश करने वाले देश में बदलने की कोशिश करेंगे. हम भारत में नए तरीके के प्रोडक्ट पेश करेंगे. रैचल लॉर्ड ने कहा कि निवेश के जरिए हम अपने वित्तीय लक्ष्य को जल्दी हासिल कर सकते हैं. साथ ही पूंजी भी खड़ी कर सकते हैं. जियो और ब्लैकरॉक मिलकर वेल्थ मैनेजमेंट एवं स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस में मजबूती से काम करेंगे.

2023 में स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई Jio Financial Services
 
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ग्राहकों को कई तरह की वित्तीय सेवाएं देती है. पहले यह कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की सब्सिडियरी थी. अगस्त, 2023 में इसे स्टॉक मार्केट में लिस्ट किया गया था. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सब्सिडियरी जियो फाइनेंस (Jio Finance) के पास आरबीआई (RBI) से एनबीएफसी (NBFC) लाइसेंस है. इसकी एक और सब्सिडियरी जियो पेमेंट्स बैंक (Jio Payments Bank) है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को NBFC से कोर इनवेस्टमेंट कंपनी (CIC) में बदलने के लिए आरबीआई से मंजूरी मिल गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

1 hour ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago

बड़ी खबरें