✕

होम / बिजनेस / SEBI ने शेयर बाजार में तकनीकी गड़बड़ियों की सूचना के लिए नया पोर्टल बनाया

SEBI ने शेयर बाजार में तकनीकी गड़बड़ियों की सूचना के लिए नया पोर्टल बनाया

एसआई पोर्टल के मौजूदा लॉगिन आईडी का इस्तेमाल कर इसे एमआईआई एक्सेस कर सकते हैं. सेबी का नया परिपत्र 3 फरवरी से लागू हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार नियामक SEBI ने स्टॉक एक्सचेंज और क्लियरिंग कॉरपोरेशन जैसी संस्थाओं के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया है. इसका नाम iSPOT रखा गया है, जो तकनीकी गड़बड़ियों की रिपोर्टिंग को आसान और व्यवस्थित बनाएगा. यह पोर्टल SEBI मध्यस्थ (SI) पोर्टल से जुड़ा होगा, जिससे डाटा की गुणवत्ता और रिपोर्टिंग की ट्रेसबिलिटी बेहतर होगी. पहले इन गड़बड़ियों की जानकारी ईमेल से भेजी जाती थी, लेकिन अब इसे नए पोर्टल पर अपलोड करना होगा.

3 फरवरी से लागू होंगे नए नियम

SEBI के नए नियम 3 फरवरी, 2025 से लागू होंगे, जिसके बाद मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर संस्थानों (MII) को तकनीकी गड़बड़ियों की रिपोर्ट iSPOT पोर्टल पर ही देनी होगी. इन रिपोर्ट्स में रूट कॉज एनालिसिस (RCA) भी शामिल होगा, जिससे किसी भी समस्या की जड़ तक कम समय में ही पहुंचा जा सके. यह रिपोर्ट ईमेल के जरिए techglitch@sebi.gov.in पर पहले भेजी जाती थी, लेकिन अब नया सिस्टम इसे और सुव्यवस्थित बनाएगा.

डाटा निगरानी में होगा सुधार

SEBI का कहना है कि यह नया पोर्टल डाटा की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ गड़बड़ियों की ऐतिहासिक जानकारी को भी ट्रैक करने में मदद करेगा. इससे SEBI को नियमों के पालन की निगरानी करने में आसानी होगी और MII को समय पर RCA रिपोर्ट जमा करने की सूचना अपने आप से मिलेगी.  इस नए सिस्टम से SEBI और बाजार से जुड़ी संस्थाओं के बीच रिपोर्टिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तेज बनाया जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

22 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 day ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 day ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 hour ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

5 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

4 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

5 hours ago