✕

होम / बिजनेस / SEBI ने जारी किया Algo Trading पर ड्राफ्ट पेपर, निवेशकों के हित में तैयार होगा फ्रेमवर्क

SEBI ने जारी किया Algo Trading पर ड्राफ्ट पेपर, निवेशकों के हित में तैयार होगा फ्रेमवर्क

हर एल्गो (Algo) के लिए ब्रोकर को एक्सचेंज से मंजूरी जरूरी होगी. सभी एल्गो प्रोवाइडर का एक्सचेंज पर रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

SEBI ने अल्गोरिदमिक ट्रेडिंग (Algo Trading) से जुड़ी और कड़े नियमों का प्रस्ताव रखा है. अब रिटेल निवेशक बिना हर API स्ट्रैटेजी की मंजूरी के अल्गो ट्रेडिंग का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. SEBI ने यह प्रस्ताव रखा है कि स्टॉक ब्रोकर को अल्गो ट्रेडिंग की सुविधा केवल तब ही देनी चाहिए जब वह हर अल्गो के लिए स्टॉक एक्सचेंज से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर लें. भारत में 50 प्रतिशत से अधिक ट्रेडिंग अल्गो ट्रेडिंग के जरिए होती है और रिटेल ट्रेडर्स ने इसे अपनाया है.

सेबी ने क्या कहा?

SEBI के सर्कुलर के अनुसार, "सभी अल्गो ऑर्डर्स को स्टॉक एक्सचेंज द्वारा दिए गए एक यूनिक आइडेंटिफायर से टैग किया जाएगा ताकि ऑडिट ट्रेल बन सके और ब्रोकर को किसी भी मॉडिफिकेशन या बदलाव के लिए एक्सचेंज से अनुमति लेनी होगी." APIs के उपयोग के बारे में SEBI ने यह भी कहा कि ब्रोकर प्रिंसिपल होगा जबकि कोई भी अल्गो प्रोवाइडर या फिनटेक/वेंडर उसका एजेंट होगा, जब वह ब्रोकर द्वारा प्रदान की गई API का इस्तेमाल करेगा.

3 जनवरी तक राय मांगी

सेबी ने एल्गो ट्रेडिंग (Algo Traing) फर सभी पक्षों से 3 जनवरी तक राय मांगी है. हर एल्गो के लिए ब्रोकर को एक्सचेंज से मंजूरी जरूरी होगी. सभी एल्गो प्रोवाइडर का एक्सचेंज पर रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा. हर एल्गो ऑर्डर की यूनिक आईडी होना जरूरी होगा. एल्गो में हर बदलाव के लिए एक्सचेंज की मंजूरी जरूरी होगी.

एल्गो प्रोवाइडर ब्रोकर के एजेंट की तरह ही काम करेंगे. तय सीमा से अधिक प्रति सेकंड ऑर्डर को एल्गो माना जाएगा. रिटेल निवेशक (Retail Investors) खुद एल्गो बनायें तो भी रजिस्ट्रेशन जरूरी है. रिटेल निवेशक के बनाए एल्गो का इस्तेमाल खुद के परिवार तक सीमित होगा. निवेशकों को एल्गो ट्रेडिंग के रिस्क मैनेजमेंट पर एक्सचेंज नियम जारी करेंगे.

क्या होती है एल्गो ट्रेडिंग (Algo Trading)?

एल्गो ट्रेडिंग (Algo Trading), शेयर बाजार में निवेश करने का एक तरीका है. इसमें, कंप्यूटर प्रोग्राम को पहले से तय नियमों के आधार पर ऑर्डर पूरा करने का काम दिया जाता है. इसे एल्गोरिथम ट्रेडिंग भी कहा जाता है. एल्गो ट्रेडिंग में, सॉफ़्टवेयर ही निवेशक की जगह ट्रेडिंग से जुड़े फैसले लेता है और ऑर्डर देता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago