होम / बिजनेस / स्टॉक मार्केट में IPO की भीड़ को लेकर सेबी प्रमुख ने कही ये अहम बात
स्टॉक मार्केट में IPO की भीड़ को लेकर सेबी प्रमुख ने कही ये अहम बात
सेबी इससे पहले अगस्त में लिस्टिंग के समय में कमी कर चुका है. पहले लिस्टिंग में 6 दिन लगते थे वहीं अब इसे कम करके तीन दिन कर दिया गया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार में पिछले लंबे समय में आईपीओ के आने की संख्या में जिस तरह से इजाफा हुआ है उसने कही न कहीं इसे लेकर सभी को सोचने पर विवश किया है. इसे लेकर सेबी प्रमुख ने अहम बात कही. उन्होंने इसे लेकर कहा है कि हमें बतौर रेग्यूलेटर इसमें दखलनदाजी नहीं करनी चाहिए. लेकिन इस पर प्राकृतिक तरीके से नियंत्रण और संतुलन बनाए रखने के लिए जो कदम जरूरी है वो कदम उठाते रहने होंगे.
क्या बोलीं सेबी प्रमुख?
सेबी की बोर्ड बैठक के बाद अपनी बात रखते हुए माधबी पुरी बुच ने आईपीओ की बढ़ती भीड़ को लेकर कहा कि हमें बतौर रेग्यूलेटर इसमें दखलनदाजी नहीं देनी चाहिए. लेकिन उन्होंने अगली बात को जोड़ते हुए कहा कि बाजार में नेचुरल संतुलन बनाए रखना चाहिए. जबकि सेबी ने कुछ समय पहले ही बाजार में लगातार ज्यादा आ रहे आईपीओ को लेकर चिंता जताई थी.
इस हफ्ते में आए हैं पांच कंपनियों के आईपीओ
सबसे बड़ी बात ये है कि सेबी प्रमुख ने जब ये बात कही है उससे पहले हफ्ते में पांच प्रमुख कंपनियों के आईपीओ बाजार में आए हैं. इनमें से टाटा टेक्नोलॉजी का आईपीओ बाजार में सबसे ज्यादा ओवरसब्सक्राइब हुआ है. जिन कंपनियों के आईपीओ बाजार में आए हैं उनमें टाटा टेक्नोलॉजी के अलावा, गांधार ऑयल, आईआरईडीए, रिफाइनरी, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज, और फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं. पांचों कंपनियां 7000 करोड़ रुपये का निवेश जुटाने की तैयारी कर रही हैं. 2021 में सेबी इससे पहले इन्हीं आईपीओ की बंचिंग को लेकर कह चुका है कि इसमें सिस्टमैटिक एरर का ध्यान रखा जाए.
इस साल अगस्त में हुआ था बदलाव
सेबी ने आईपीओ के जरिए पैसा जुटाने वाली कंपनियों के लिए पैसे तक जल्दी पहुंचने के लिए अगस्त में एक बदलाव किया था. इसमें सेबी ने लिस्टिंग के समय को 6 दिन से कम करके तीन दिन कर दिया था. इस नए नियम को जारी करने से जहां निवेशकों को बाजार से जुटाए पैसे जल्दी मिल जाएंगे वहीं दूसरी ओर इनमें पैसा ब्लॉक करने वाले छोटे निवेशकों को शेयर अलॉट न होने पर पैसा वापस मिल सकेगा.
टैग्स