✕

होम / बिजनेस / इस हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के IPO को SEBI की मंजूरी, इतने करोड़ में जारी होंगे शेयर

इस हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के IPO को SEBI की मंजूरी, इतने करोड़ में जारी होंगे शेयर

हाउसिंग कंपनी ने 2021 के IPO के लिए अप्लाई किया था लेकिन मंजूरी मिलने के बाद वैलिडिटी खत्म हो गई, अब कंपनी ने फिर से अप्लाई किया और इसे फिर से SEBI की मंजूरी मिल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) के निवेश वाली कंपनी आधार हाउसिंग फाइनेंस (Aadhar Housing Finance) के आईपीओ (IPO) को बाजार नियामक सेबी (Sebi) की मंजूरी मिल चुकी है. सेबी ने वेबसाइट पर इसकी जानकारी आज जारी कर दी है. इसके 5 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ (IPO) के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी. प्रस्तावित आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपये तक के शेयरों का फ्रेश इश्यू और 4,000 करोड़ रुपये तक का ऑफर फोर सेल कंपोनेंट शामिल होगा. ब्लैकस्टोन शेयर सेल के हिस्से के रूप में अपनी हिस्सेदारी कम करेगा.

आधार फाउसिंग फाइनेंस IPO की डिटेल्स

आधार हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ 5 हजार करोड़ रुपये का है. IPO के तहत 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत 4,000 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की जाएगी. ओएफएस के जरिए ब्लैकस्टोन भी अपनी हिस्सेदारी कम करेगी. नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और कर्ज चुकाने में होगा. ICICI सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotak Mahindra Capital), नोमुरा (Nomura), सिटी (Citi) और SBI कैपिटल इस इश्यू के लिए सलाहकार की भूमिका में हैं. 

शेयर मार्केट ने फिर रचा इतिहास, रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए निफ्टी और सेंसेक्स

IPO के लिए कंपनी ने दोबारा किया था अप्लाई

अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी आधार हाउसिंग कंपनी को आईपीओ के जिस आवेदन को मंजूरी मिली है, उसका ड्राफ्ट कंपनी ने 2 फरवरी को फाइल किया था. इससे पहले IPO के लिए कंपनी ने पिछली बार जनवरी 2021 में ड्राफ्ट फाइल किया था. इस पर मई 2022 में उसे रेगुलेटर से मंजूरी मिल गई थी. एक साल के बाद इस मंजूरी की वैलिडिटी खत्म हो गई और इसे दोबारा अप्लाई करना पड़ा. ब्लैकस्टोन के प्रेसिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जॉनथन डी ग्रे ने 3 अप्रैल को अपने भारत दौरे में कहा था कि भारत में हमारी गतिविधियां अभी भी शुरुआती दौर में हैं और हमारी योजना इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रोथ इक्विटी और प्राइवेट इक्विटी में विस्तार करने की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

11 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

12 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

15 hours ago