होम / बिजनेस / SBL एनर्जी लिमिटेड ने जुटाया 325 करोड़ रुपये का फंड, जानें कहां होगा इसका उपयोग 

SBL एनर्जी लिमिटेड ने जुटाया 325 करोड़ रुपये का फंड, जानें कहां होगा इसका उपयोग 

देश के प्रमुख निवेशकों से जुटए फंड से SBLअपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाने के साथ कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए तैय़ार है।

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की टाप खनन (Mining) व औद्योगिक विस्फोटक निर्माता कंपनियों में शामिल SBL एनर्जी लिमिटेड ने देश के कई प्रमुख निवेशकों से 325 करोड़ रुपये का फंड जुटाया है. इस फंड का उपयोग एसबीएल भारत में अपनी मैन्यूफैक्टरिंग कैपेसिटी का विस्तार करने के साथ-साथ नए प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए करेगी. एसबीएल एनर्जी भारत की दूसरी सबसे बड़ी औद्योगिक विस्फोटक कंपनी है, जो लगभग तीन दशकों से काम कर रही है और भारत में लगभग 10 प्रतिशत मार्केट शेयर पर भी अधिकार है. इस निवेश से देश को कई स्वदेशी खनन Mining व औद्योगिक विस्फोटक प्रोडक्ट मिलेंगे. इससे देश को स्वदेशी प्रोडक्ट मिलने के साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा.

एसबीएल के निदेशक ने क्या कहा

SBL  एनर्जी लिमिटेड के निदेशक संजय चौधरी ने कहा है कि हम Synergy Capital (सिनर्जी कैपिटल),  India SME Investments (इंडिया एसएमई इन्वेस्टमेंट्स) और ACE Capital Market Investor  (एसीई कैपिटल मार्केट इन्वेस्टर) मुकुल महावीर अग्रवाल के साथ साझेदारी करके काफी उत्साहित हैं. हमारे निवेशक दूरदर्शी हैं, जो हमें विश्व स्तर पर विस्फोटकों और सहायक उपकरणों के निर्माता और आपूर्तिकर्ता के रूप में आगे बढ़ने के लिए सहयोग कर रहे हैं. इस फंड का निवेश हमारे प्रोडक्ट और सर्विस को बढ़ाने के लिए होगा. अगले कुछ वर्ष हमारे उद्योग के लिए बहुत आशाजनक दिख रहे हैं और हम इन उभरते अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं. अपनी प्रगति के अगले चरण में अब हम मील के पत्थर की दिशा में अपने निवेशकों के साथ मिलकर काम करेंगे.

जानें कौन हैं निवेशक और इस निवेश पर क्या है उनकी प्रति क्रिया  
Synergy Capital (सिनर्जी कैपिटल) वैश्विक स्तर पर इंडस्ट्रीयल, मेटल और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रो में पूंजी निवेश करती है. इस हिस्सेदारी को लेकर कंपनी के संस्थापक और प्रबंधक भागीदार सुधीर माहेश्वरी ने कहा कि हमें SBL  के साथ साझेदारी करके और कंपनी को उसकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विस्तार रणनीतियों को लागू करने में मदद करने में खुशी हो रही है. SBL  के पास उत्कृष्ट औद्योगिक और खनन विस्फोटक विनिर्माण प्रदान करने में विशेषज्ञता है. यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में अपने कारोबार को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. वहीं, 2019 में स्थापित India SME Investments  (इंडिया एसएमई इन्वेस्टमेंट्स) आम तौर पर अपने निवेश में पहली ऐसी कंपनी है, जो अपने सभी हितधारकों की मदद करने के लिए उनके साथ मिलकर काम कर रही है। India SME Investments  (इंडिया एसएमई इन्वेस्टमेंट्स) के मैनेजिंग पार्टनर मितिन जैन ने कहा है कि पिछले 4 वर्षों में एसबीएल उनका 4वां निवेश है. एसबीएल एनर्जी में निवेश करना टियर 2 और 3 केंद्रों के उद्यमियों के ऊपर हमारा विशवास जताना है जोकि भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी हासिल करने के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. 


क्या काम करती है एसबीएल एनर्जी लिमिटेड 
एसबीएल खनन और इंडस्ट्रीयल इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों क्षेत्रों में काम करता है और अब रक्षा क्षेत्र में भी प्रवेश कर रहा है. भारत में कंपनियों को अपने प्रोडक्ट और सर्विस आपूर्ति करने के अलावा यह कंपनी 20 से अधिक देशों में ग्राहकों को अपने उत्पादों और सेवाएं प्रदान करती है. एसबीएल  अपनी समूह कंपनियों के साथ, रायपुर, नागपुर और राउरकेला में औद्योगिक विस्फोटक और आरंभिक सिस्टम विनिर्माण संयंत्र संचालित करता है. कंपनी थोक, घोल और इमल्शन विस्फोटक बनाती है. यह डेटोनेटिंग फ्यूज, एनओएनईएल, कास्ट बूस्टर के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर भी बनाती है. कंपनी अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है. एसबीएल ने पिछले 5 वर्षों में लगभग 4 गुना वृद्धि की है. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

1 day ago

फर्स्टक्राई समर्थित स्वारा बेबी लाएगी ₹1,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किया DRHP

स्वारा बेबी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और फेमिनिन हाइजीन सेगमेंट में कई प्रोडक्ट बनाती है.

1 day ago

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

1 day ago

शिप रीसाइक्लिंग में दुनिया का हब बनेगा भारत, ₹76,000 करोड़ की योजना से 16,000 जहाजों का लक्ष्य

भारत और यूरोपीय संघ ने यूरोपीय शिप रीसाइक्लिंग रेगुलेशन (EUSRR) के तहत भारतीय शिप रीसाइक्लिंग यार्ड्स को मान्यता दिलाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की.

1 day ago

गोल्ड लोन में तेज उछाल पर नजर रखना जरूरी, फिर भी NBFC सेक्टर मजबूत: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के विश्लेषण में एलारा सिक्योरिटीज ने कहा है कि NBFC क्षेत्र की परिसंपत्ति गुणवत्ता, पूंजी स्थिति और ऋण वसूली मजबूत बनी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

2 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

4 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

5 hours ago