होम / बिजनेस / कर्ज वसूली के लिए इस Bank ने अपनाया ऐसा तरीका, आप भी करेंगे तारीफ 

कर्ज वसूली के लिए इस Bank ने अपनाया ऐसा तरीका, आप भी करेंगे तारीफ 

बैंकों द्वारा कर्ज न चुकाने वालों से वसूली के लिए रिकवरी एजेंट भेजे जाते हैं, लेकिन SBI ने अनोखा तरीका निकाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कर्ज वसूली को लेकर बैंक बेहद सख्त रहते हैं. रसूखदारों पर भले न सही, लेकिन सामान्य कर्जधारकों पर बैंक का डंडा बड़ी मजबूती से चलता है. रिकवरी एजेंट घर आकर तकादा करते हैं, कई बार स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण भी हो जाती है. इसे ध्यान में रखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने कर्ज वसूली का ऐसा तरीका निकाला है, जिसकी तारीफ करे बिना आप नहीं रह पाएंगे. बैंक ने लोन की EMI न चुकाने वालों के लिए गांधीगिरी का रास्ता चुना है.

इन पर रहेगा फोकस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) EMI न चुकाने वाले ग्राहकों से बेहद अलग अंदाज में निपटेगा. बैंक की तरफ से उन्हें चॉकलेट भेजी जाएगी. SBI ने अपने ग्राहकों, खासतौर पर रिटेल लोन लेने वालों ग्राहकों को लोन की किस्त चुकाने का रिमाइंडर देने के लिए ये तरीका निकाला है. बैंक के प्रतिनिधि ऐसे ग्राहकों के घर चॉकलेट का डिब्बा लेकर जाएंगे, जिनके मंथली इंस्टॉलमेंट पर डिफॉल्ट होने की आशंका सबसे ज्यादा है. बैंक का कहना है कि कर्ज लेकर EMI न चुकाने वालों को किश्त की याद दिलाने के लिए यह तरीका अपनाया जा रहा है. जो ग्राहक बैंक के फोन कॉल का जवाब नहीं देते, EMI नहीं भरते, बैंक प्रतिनिधि उनके घर पर चॉकलेट लेकर पहुंचेंगे.

बैंक को है ये उम्मीद
स्टेट बैंक को उम्मीद है कि इस पहले से लोन के रीपेमेंट कलेक्शन में अच्छा रिस्पांस मिलेगा. SBI के रिस्क, कंप्लांयस एंड स्ट्रेस एसेट के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि इस पहल को अंजाम देने के लिए बैंक ने दो फिनटेक कंपनियों के साथ साझेदारी की है. जिन कर्जदारों के डिफॉल्ट की आशंका सबसे ज्यादा है, फिनटेक कंपनी के प्रतिनिधि उनके घर बिना किसी पूर्व सूचना के जाएंगे. वो अपने साथ चॉकलेट का एक पैकेट लेकर जाएंगे और उनसे मिलकर उन्हें लोन की EMI चुकाने की याद दिलाएंगे. फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है.

बढ़ रही है संख्या
लोन लेकर न चुकाने के ढेरों मामले मौजूद हैं और इनकी संख्या काफी तेजी से बढ़ी है. कई बार आर्थिक हालातों के चलते लोग लोन नहीं भर पाते और कई बार उनकी भरने की नियत ही नहीं होती. ऐसे में बैंकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. बैंक सामान्य तौर पर वसूली के लिए रिकवरी एजेंट को भेजते हैं. कई बार ये एजेंट काफी सख्ती से भी पेश आते हैं. SBI को लगता है कि सख्ती के बजाए शुरुआती चरण में गांधीगिरी से काम चलाया जा सकता है. इसलिए उसने चॉकलेट भेजने का फैसला लिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

13 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

14 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

15 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

16 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

14 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

13 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.