होम / बिजनेस / SBI को 6,338 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, बैंक ने कहा- कामकाज पर नहीं पड़ेगा असर

SBI को 6,338 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, बैंक ने कहा- कामकाज पर नहीं पड़ेगा असर

SBI ने स्थिति स्पष्ट करते हुए ग्राहकों और निवेशकों की चिंता दूर करने की कोशिश की है, फिलहाल बैंक का फोकस कानूनी प्रक्रिया के जरिए इस मामले को सुलझाने पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को आयकर विभाग ने 6,338 करोड़ रुपये का भारी टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है. हालांकि बैंक ने साफ किया है कि इससे उसके रोजमर्रा के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा.

टैक्स नोटिस से मचा वित्तीय हलचल

20 मार्च को शेयर बाजार को दी गई आधिकारिक जानकारी के बाद वित्तीय जगत में हलचल तेज हो गई. आयकर विभाग ने SBI को 6,338 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी किया है. यह मामला वित्त वर्ष 2023-24 के टैक्स आकलन से जुड़ा हुआ है.

स्क्रूटनी में खारिज हुए दावे

बैंक के मुताबिक, आयकर विभाग ने हाल ही में उसके खातों की विस्तृत जांच की. इस दौरान कुछ खर्चों और दावों को ‘डिसअलाउंस’ कर दिया गया. इन्हीं खारिज दावों और उन पर लगे ब्याज को मिलाकर कुल 6,338 करोड़ रुपये की देनदारी तय की गई है. यह आदेश आयकर अधिनियम की धारा 143(3), 144C(3) और 144B के तहत 19 मार्च 2026 को जारी किया गया.

नया मामला नहीं, पुराना विवाद

बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह कोई नया मामला नहीं है. टैक्स नियमों को लेकर SBI और आयकर विभाग के बीच ऐसे विवाद पिछले कई वर्षों से चल रहे हैं. यह नोटिस भी उसी प्रक्रिया का हिस्सा है.

पारदर्शिता के तहत दी जानकारी

चूंकि यह राशि काफी बड़ी है और बैंक के तय मापदंडों में आती है, इसलिए SBI ने कॉरपोरेट पारदर्शिता का पालन करते हुए इसकी जानकारी तुरंत शेयरधारकों और आम जनता को दी. SBI ने साफ किया है कि इस टैक्स मांग का उसके दैनिक संचालन या सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. बैंक की सभी सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

अपील करेगा बैंक

बैंक ने यह भी कहा कि वह इस आदेश को चुनौती देगा. तय समयसीमा के भीतर संबंधित अपीलीय अधिकारियों के समक्ष अपील दायर की जाएगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

12 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

13 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

14 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

14 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

14 hours ago

बड़ी खबरें