होम / बिजनेस / Saregama India के शेयरों में आया उछाल, इस कंपनी से दोस्ती का हुआ फायदा!

Saregama India के शेयरों में आया उछाल, इस कंपनी से दोस्ती का हुआ फायदा!

Saregama India ने Pocket Aces में हिस्सेदारी खरीदी और उधर BSE पर कंपनी के शेयरों में 6% उछाल देखने को मिला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में सबसे ज्यादा म्यूजिक संग्रह सारेगामा इंडिया (Saregama India) के पास मौजूद हैं. फिलहाल इस कंपनी को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में सारेगामा इंडिया ने डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी, पॉकेट ऐसेस (Pocket Aces) से हाथ मिलाया है और कंपनी के इस एक फैसले के चलते कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी देखने को मिला है. 

Saregama India के शेयरों में आया उछाल
इधर सारेगामा इंडिया (Saregama India) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी पॉकेट ऐसेस (Pocket Aces) में हिस्सेदारी खरीदी और उधर BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर कंपनी के शेयरों में 6% जितना उछाल देखने को मिला. कंपनी के शेयर 6% की वृद्धि के बाद 393 रूपए प्रति शेयर पर पहुंच गए. BSE सेंसेक्स में भी आज सुबह लगभग 109 अंकों की बढ़त देखने को मिली है. अगर इस साल की शरूआत से लेकर अभी तक की बात करें तो इस म्यूजिक लेबल में लगभग 5% की वृद्धि देखने को मिली है, जबकि सेंसेक्स में इस साल अभी तक 7% की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है. हाल ही में कंपनी के शेयर 52 हफ्तों के अपने अधिकतम स्तर 476 रूपए प्रति शेयर पर पहुंच गए. 

Saregama India ने कितने में खरीदी हिस्सेदारी?
हाल ही में कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान जानकारी दी थी कि सारेगामा इंडिया (Saregama India) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी पॉकेट ऐसेस (Pocket Aces) में 52% की हिस्सेदारी खरीदी है और कंपनी ने यह डील 174 करोड़ रुपयों की कीमत से पूरी की है. इसके साथ ही कंपनी ने यह जानकारी भी दी है कि आने वाले 15 महीनों के भीतर कंपनी पॉकेट ऐसेस में लगभग 41% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के बारे में विचार कर रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह डील पूरी तरह से एक कैश डील होगी. कंपनी के मैनेजमेंट ने इस मौके पर कहा कि इस साझेदारी से कंपनी के रणनीतिक लक्ष्यों को मजबूती प्राप्त होगी और सभी भारतीय भाषाओं के संगीत में अग्रणी बनने में कंपनी को मदद भी मिलेगी. 

क्या करती है Pocket Aces?
आपको बता दें की पूरे भारत में यदि कोई कंपनी है जिसके पास सबसे ज्यादा म्यूजिक संग्रह उपलब्ध हैं तो वह सारेगामा इंडिया (Saregama India) ही है. देश भर में अब तक रिकॉर्ड हो चुके कुल म्यूजिक में से 50% का संग्रह सारेगामा इंडिया के पास ही मौजूद है. इसके साथ ही कंपनी ने पब्लिशिंग, फिल्म प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट जैसी एंटरटेनमेंट क्षेत्र की अन्य शाखाओं में भी अपने व्यापार को विस्तृत करना शुरू कर दिया है. दूसरी तरफ पॉकेट ऐसेस (Pocket Aces) युवाओं को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने वाली एक कंपनी है और यह कंपनी वेब सीरीज से लेकर, स्केच, म्यूजिक वीडियोज, और फिल्टरकॉपी (FilterCopy) जैसे यूट्यूब चैनलों का प्रबंधन भी करती है. 
 
यह भी पढ़ें: रिलायंस के शेयरों में हुई गिरावट, आखिर क्‍या हैं इसके मायने

टैग्स
सम्बंधित खबरें

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

27 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

34 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

27 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

34 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

43 minutes ago